{"_id":"612f2b9d8ebc3ec63542e570","slug":"saira-banu-admitted-in-icu-in-hinduja-hospital-after-oxygen-level-and-bp-dropped-shocked-after-dilip-kumar-death","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ICU में सायरा बानो: तीन दिन से हिंदुजा अस्पताल में भर्ती, दिलीप कुमार की मौत से लगा सदमा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ICU में सायरा बानो: तीन दिन से हिंदुजा अस्पताल में भर्ती, दिलीप कुमार की मौत से लगा सदमा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Wed, 01 Sep 2021 01:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
दिलीप कुमार, सायरा बानो
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिलीप कुमार के साथ साये की तरह रहने वाली सायरा बानो के लिए अब अपने साहब के बिना रहना मुश्किल भरा हो रहा है। हाल ही में खबर सामने आई है कि दिलीप साहब के चले जाने का सायरा बानो की सेहत पर बुरा असर पड़ा है। पिछले 3 दिनों से उन्हें हिंदुजा अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनकी बीपी सामान्य नहीं हो रहा है और ऑक्सीजन लेवल भी कम हो जा रहा है जिसकी वजह से उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो जा रही है। ऐसे में वो तीन दिन से आईसीयू में हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें तीन चार दिन अस्पताल में रहना पड़ सकता है।
दिलीप साहब के जाने के गम में बिगड़ी सायरा की तबीयत
परिवार के करीबी लोगों का कहना है कि उनकी इस तबीयत की वजह दिलीप कुमार का चले जाना है। सायरा बानो दिलीप साहब के जाने के बाद से ना किसी से मिलती हैं और ना किसी से कुछ बोलती हैं। उनकी पूरी दुनिया दिलीप साहब थे और अब जब वो नहीं है तो सायरा बानों की तबीयत पर बुरा असर पड़ रहा है। बता दें कि 7 जुलाई को दिलीप कुमार का 98 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। राजकीय सम्मान के साथ दिलीप कुमार को अंतिम विदाई दी गई थी।
2 of 5
सायरा बानो
- फोटो : सोशल मीडिया
सायरा बानो उन मशहूर अभिनेत्रियों की गिनती में शुमार रही हैं, जो अपनी खूबसूरती और अभिनय प्रतिभा से सभी का दिल जीतने में सफल रही हैं। उन्होंने अपने अंदाज-ए-बयां ने दर्शकों को अपना मुरीद बनाया है। स्कूल से ही उन्हें अभिनय से लगाव था और उन्हें वहां अभिनय के लिए कई पदक मिले थे। सायरा कहती हैं कि 12 साल की उम्र से ही वह अल्लाह से दुआ मांगती कि वह उन्हें अम्मी जैसी हीरोइन बनाए्ं।
3 of 5
सायरा बानो
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 17 साल की उम्र में ही सायरा बानो ने बॉलीवुड में कदम रख दिया। उन्होंने 1961 में शम्मी कपूर के साथ फिल्म ‘जंगली’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। उन्होंने इस फिल्म में अपनी अदाओं के ऐसे जलवे बिखेरे कि उनकी छवि एक रोमांटिक हीरोइन की बन गई। इस फ़िल्म के लिए सायरा को बेस्ट एक्ट्रेस के फिल्म फेयर अवार्ड के लिए भी नामांकित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सायरा बानो, दिलीप कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद साल 1968 में आई फिल्म ‘पड़ोसन’ ने उन्हें दर्शकों के बीच बेहद मशहूर कर दिया था।। 60 और 70 के दशक में सायरा बानो एक सफल अभिनेत्री के रूप में बॉलीवुड में जगह बना चुकी थीं। फिल्मों के साथ साथ सायरा दिलीप कुमार के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियां बटोरती रहीं। 12 साल की उम्र से ही सायरा, दिलीप कुमार को बेहद पसंद करती थीं। जब ये चाहत दिलीप कुमार के सामने आई तब उनकी उम्र 44 साल थी और सायरा उस वक्त सिर्फ 22 साल की थी। दो बार प्यार में नाकामयाब रहे दिलीप सायरा में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे थे।
विज्ञापन
5 of 5
सायरा बानो और दिलीप कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
उम्र के फर्क के चलते भी दिलीप इस रिश्ते से कतरा रहे थे लेकिन वह ये बात जान चुके थे कि सायरा उनसे बहुत प्यार करती हैं। 1966 में दिलीप कुमार और सायरा बानो ने अपनी मोहब्बत का एलान कर दिया और शादी कर ली। दिलीप कुमार पर वैसे तो देश-विदेश की कई लड़कियां जान छिड़कती थीं, लेकिन उन्हें सायरा बानो पसंद आईं। दिलीप साहब के साथ अंत समय तक सायरा साथ रहीं और आज जब वो नहीं हैं तो सायरा को जिंदगी विरान लगने लगी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।