फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साजिद खान के साथ 4 साल तक रिलेशनशिप में थीं ये एक्ट्रेस, #MeToo पर बताई बॉलीवुड की सच्चाई

Thu, 25 Oct 2018 10:56 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 25 Oct 2018 10:56 AM IST
विज्ञापन
sajid khan ex girlfriend jacqueline fernandez on me too movement
Jacqueline fernandez and sajid khan - फोटो : file photo

#MeToo मूवमेंट के तहत बॉलीवुड में कई एक्ट्रेस ने अपनी आपबीती शेयर कर सभी को चौंका दिया। आलिया की मां सोनी राजदान ने हाल ही में बताया कि उनके साथ फिल्म के सेट पर रेप की कोशिश हुई थी तो वहीं साजिद खान के खिलाफ एक और एक्ट्रेस सामने आई हैं। जॉनी गद्दार फिल्म में काम कर चुकीं प्रियंका बोस ने बताया कि साजिद ने उनके साथ अश्लील हरकतें की थीं। ऐसे में अब साजिद की एक्स गर्लफ्रेंड ने #MeToo पर पहली बार बात की।

sajid khan ex girlfriend jacqueline fernandez on me too movement
Jacqueline Fernandez - फोटो : file photo

जैकलीन फर्नांडिस ने कहा कि 'केवल बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि यौन शोषण हर जगह होता है। पूरे समाज में ये है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसे लोग हर जगह मौजूद हैं। हमारे घरों में भी कई बार ऐसे लोग होते हैं। हमें असल मुद्दे से ध्यान नहीं हटाना चाहिए।'

sajid khan ex girlfriend jacqueline fernandez on me too movement
Jacqueline Fernandez - फोटो : file photo

जैकलीन ने आगे कहा कि 'पूरा मामला केवल सेक्स से जुड़ा नहीं है बल्कि यह शक्ति संघर्ष के बारे में हैं इसलिए इसका हल निकालना चाहिए। जेंडर इक्वलिटी पर चर्चा काफी समय से नहीं हुई है। केवल फिल्म इंडस्ट्री तक इसे सीमित नहीं रखना चाहिए। हमारे समाज में ऐसी बातें नहीं होती हैं जो कि गलत है। अब जब चर्चा हो रही है तो उसका स्वागत है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
sajid khan ex girlfriend jacqueline fernandez on me too movement
Jacqueline Fernandez - फोटो : file photo

जैकलीन फर्नांडिस और साजिद खान साल 2009 से 2013 तक रिलेशनशिप में थे। खबरें थीं कि साजिद के पजेसिव नेचर की वजह से जैकलीन परेशान रहती थीं और उनकी जिंदगी से जुड़ा हर फैसला साजिद करते थे। साजिद के इस व्यवहार से तंग आकर उन्होंने ब्रेकअप का फैसला किया।

विज्ञापन
sajid khan ex girlfriend jacqueline fernandez on me too movement
jacqueline fernandez - फोटो : file photo

जैकलीन उम्र में साजिद से 14 साल छोटी हैं। हाउसफुल के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ीं। जैकलीन बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस बनना चाहती थीं ऐसे में साजिद ने उनकी मदद की और उन्हें हाउसफुल व हाउसफुल 2 में मौका दिया। दोनों फिल्मों से जैकलीन के करियर को काफी फायदा हुआ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed