फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गौरी के लिए 5 साल तक हिंदू बने रहे थे शाहरुख खान, देखें 27 साल पहले का वेडिंग एल्बम

Thu, 25 Oct 2018 10:15 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 25 Oct 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
shah rukh khan and gauri khan love story on her wedding anniversary
shahrukh gauri - फोटो : twitter
शाहरुख और गौरी खान जैसी मैजिकल लव स्टोरी बॉलीवुड में कम ही देखने को मिलती है। आज दोनों की शादी को 27 साल पूरे हो गए हैं। बॉलीवुड के किंग खान की मैरिज एनिवर्सरी पर हम आपको बताने जा रहे हैं कि शाहरुख खान और गौरी की लव स्टोरी आसान नहीं थी।
shah rukh khan and gauri khan love story on her wedding anniversary
shahrukh gauri - फोटो : twitter
इनकी लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी जैसी ही थी। दोनों ने एक-दूसरे को पाने के लिए खूब पापड़ बेले और आखिरकार प्यार की जीत हुई। दोनों की पहली मुलाकात 1984 में एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी के दौरान हुई थी। तब शाहरुख सिर्फ 18 साल के थे।
shah rukh khan and gauri khan love story on her wedding anniversary
shahrukh gauri - फोटो : twitter
शाहरुख ने देखा कि पार्टी में गौरी किसी और लड़के के साथ डांस कर रही हैं। शाहरुख को वो पसंद आईं। गौरी डांस करने में शर्मा रही थीं। शाहरुख ने हिम्मत जुटाई और गौरी को डांस के लिए पूछा। लेकिन गौरी ने कुछ खास इंट्रेस्ट नहीं दिखाया और कहा कि वो अपने ब्वॉयफ्रेंड का इंतजार कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
shah rukh khan and gauri khan love story on her wedding anniversary
shahrukh gauri - फोटो : twitter
इतना सुनते ही शाहरुख के सारे सपने चकनाचूर हो गए। लेकिन असलियत तो ये थी कि गौरी का कोई ब्वॉयफ्रेंड नहीं था। गौरी का भाई उनके साथ था इसलिए उन्होंने झूठ बोला था। ये बात शाहरुख ने अपने एक इंटरव्यू में बताई थी। जब शाहरुख को ये बात पता चली तो उन्होंने गौरी से जाकर कहा, 'मुझे भी अपना भाई समझो।'
 
विज्ञापन
shah rukh khan and gauri khan love story on her wedding anniversary
shahrukh gauri - फोटो : twitter
तभी से ये खूबसूरत रिश्ता शुरू हो गया। गौरी को भी शाहरुख का स्टाइल और उनका कॉन्फिडेंस बहुत अच्छा लगा। शाहरुख गौरी के लिए काफी पजेसिव रहते थे। उन्हें पसंद नहीं था कि गौरी अपने बालों को खुला रखें या अकेले में किसी लड़के से बात करें। ये सब देखकर गौरी को लगने लगा कि उन्हें इस रिलेशन से ब्रेक लेना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed