{"_id":"5e0588c88ebc3e87935bb358","slug":"salman-khan-birthday-reason-and-story-behind-being-shirtless-in-movies-of-dabangg-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या आप जानते हैं फिल्मों के लिए क्यों शर्टलेस होते हैं सलमान खान, 21 साल पुरानी है वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्या आप जानते हैं फिल्मों के लिए क्यों शर्टलेस होते हैं सलमान खान, 21 साल पुरानी है वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Fri, 27 Dec 2019 10:03 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान 27 दिसंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। आधी रात में ही सलमान खान ने दबंग 3 की कास्ट और मीडिया के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। सलमान खान ने अपने फिल्मी करियर में एक से एक सुपरहिट फिल्में की हैं। वहीं पिछले कई सालों से फिल्मों में शर्टलेस होना भी सलमान का स्टाइल बन गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये ट्रेंड कैसे शुरू हुआ था?
2 of 6
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल सलमान खान के शर्टलेस होने का सीन आज से करीब 21 साल पहले शुरू हुआ था। फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' में स्टाइलिश अंदाज में सलमान खान ने अपना शर्टलेस अवतार दिखाया था। फिल्म के साथ ही साथ फिल्म का गाना 'ओ ओ जाने जाना' भी खूब हिट हुआ था।
3 of 6
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
करीब 21 साल बाद भी गाना 'ओ ओ जाने जाना' पुराना सा नहीं लगता है और सलमान के फैंस अक्सर इस गाने को गुनगुनाते नजर आ जाते हैं। दरअसल इस गाने में सलमान खान कोई अपनी पसंद या स्क्रिप्ट की डिमांड पर शर्टलेस नहीं हुए थे, बल्कि एक दिक्कत या फिर कहें समस्या ने उन्हें शर्टलेस कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान ने बताया था, 'गाने में मुझे शर्ट पहननी थी, लेकिन जो शर्ट का साइज था वो मुझे फिट नहीं था। फिल्म को सोहेल खान डायरेक्ट कर रहे थे तो उन्होंने मुझे शर्टलेस ही स्टेज पर जाने के लिए कहा।' ऐसे में सलमान ने भाई की बात मानते हुए बिना शर्ट के स्टेज पर चले गए।
विज्ञापन
5 of 6
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं सलमान खान ने इंटरव्यू में गाना 'ओ ओ जाने जाना' का किस्सा भी बताया। बता दें कि ये गाना फिल्म 'जब प्यार किसी से होता है' का पार्ट होना चाहिए था क्योंकि ये इसके लिए ही लिखा गया था, लेकिन फिल्म मेकर्स ने इसे रिजेक्ट कर दिया था। सलमान ने कहा, 'मुझे ये गाना निजीतौर पर बेहद पसंद था तो मैंने इसे अपने होम प्रोडक्शन प्यार किया तो डरना क्या में इस्तेमाल करने का फैसला किया।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।