फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान खान की जमानत याचिका की सुनवाई करने वाले जज का हुआ ट्रांसफर, जानिए अब किसके हाथ है जिम्मा

Sat, 07 Apr 2018 11:01 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 07 Apr 2018 11:01 AM IST
विज्ञापन
salman khan Blackbuck Case Bail May Get Delayed As Judge dev kumar Hearing His Plea Transferred
salman khan
काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान को 5 साल की सजा के साथ 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। कोर्ट ने इसी मामले में सैफ अली खान, सोनाली बेन्द्रे, तब्बू और नीलम और एक स्थानीय निवासी दुष्यंत सिंह को ‘‘संदेह का लाभ’’ देते हुए बरी कर दिया। सलमान खान को कुछ और रातें जेल में बितानी पड़ सकती हैं। ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि जो जज शनिवार को सलमान की जमानत याचिका पर सुनवाई करने वाले थे, राजस्थान हाई कोर्ट ने उनका ट्रांसफर कर दिया है। 
salman khan Blackbuck Case Bail May Get Delayed As Judge dev kumar Hearing His Plea Transferred
salman khan dinner - फोटो : SELF
राजस्थान में एक साथ 87 जजों का ट्रांसफर कर दिया गया है। इन जजों की फेहरिस्त में काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान को 5 साल जेल की सजा देने वाले जज देव कुमार खत्री और जमानत याचिका पर सुनवाई कर रहे जज रवींद्र कुमार जोशी भी शामिल हैं। अब इस मामले की सुनवाई चंद्र कुमार सोनगरा करेंगे। देर रात यह बड़ा फेरबदल किया गया है। वहीं सलमान को 5 साल की सुनाने वाले जज चीफ ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट देवकुमार खत्री हैं।
salman khan Blackbuck Case Bail May Get Delayed As Judge dev kumar Hearing His Plea Transferred
salman khan

गुरुवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देवकुमार खत्री ने सलमान को सजा सुनाते हुए कहा कि आरोपी एक लोकप्रिय अभिनेता है, जिसे लोग फॉलो करते हैं। लेकिन उसने अपने मजे के लिए शिकार किया। ऐसे में वह सजा में रियायत का हकदार नहीं है। बता दें कि जस्टिस देवकुमार ने फैसला सुनाते हुए कहा था कि सलमान खान का पुराना रिकॉर्ड बहुत खराब है उनको सजा जरूर दी जाएगी। हिट एंड रन केस में भी कोर्ट ने 5 साल की सजा दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan Blackbuck Case Bail May Get Delayed As Judge dev kumar Hearing His Plea Transferred
SALMAN KHAN
शुक्रवार को तमाम दलीलों के बाद भी सलमान के वकील उन्हें जोधपुर सेंशस कोर्ट से जमानत दिलाने में नाकाम रहे। शुक्रवार को जमानत याचिका पर सुनवाई से पहले माना जा रहा था कि सलमान को जमानत मिलने में कोई दिक्कत नहीं होगी। लेकिन जज के तबादले से सलमान खान को कुछ और रातें जेल में बितानी पड़ सकती है।
विज्ञापन
salman khan Blackbuck Case Bail May Get Delayed As Judge dev kumar Hearing His Plea Transferred
salman khan
क्या है मामला
मामला साल 1998 का है। उस दौरान फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' की पूरी टीम शूटिंग के सिलसिले में जोधपुर में थी। सलमान खान और उनके साथियों पर 2 चिंकारा और 3 काले हिरणों  के शिकार का आरोप लगा था। सलमान पर आर्म्स एक्ट के तहत भी केस दर्ज हुआ था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed