फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

20 साल से सलमान खान के बॉडीगार्ड हैं शेरा, पहली बार भाई को लेकर दिया बड़ा बयान

Tue, 27 Mar 2018 12:09 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 27 Mar 2018 12:09 PM IST
विज्ञापन
salman khan bodyguard shera I wont stand next to bhai but in front of him
शेरा

बॉडीगार्ड शेरा पिछले 20 सालों से सलमान खान को प्रोटेक्ट कर रहे हैं। सिख परिवार से ताल्लुक रखने वाले शेरा का असली नाम गुरमीत सिंह जॉली है। शेरा सलमान को मालिक कहकर पुकारते हैं। सलमान की सिक्योरिटी के लिए शेरा ने पगड़ी पहनना तक छोड़ दिया।

salman khan bodyguard shera I wont stand next to bhai but in front of him
शेरा

हाल ही में शेरा ने एक लीडिंग न्यूजपेपर से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा, 'मैं अपनी आखिरी सांस तक सलमान खान की सुरक्षा करता रहूंगा। जब तक जिंदा हूं, भाई के साथ रहूंगा।' वैसे तो शेरा इंटरव्यू देना कम पसंद करते हैं लेकिन बात जब सलमान की हो तो वो खुलकर बोलते हैं।

salman khan bodyguard shera I wont stand next to bhai but in front of him
शेरा

शेरा ने आगे कहा, 'मैं हमेशा लोगों से कहता हूं कि मैं भाई के पीछे या उनके साथ नहीं रहता हूं। मैं हमेशा उनके आगे खड़ा होता हूं जिससे हर खतरे को पहले मैं फेस करूं।' शेरा के लिए सलमान की सुरक्षा से बढ़कर कुछ नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan bodyguard shera I wont stand next to bhai but in front of him
शेरा

शेर ने कहा, 'अगर कोई डर होगा तो फिर हम इस प्रोफेशन में क्या कर रहे हैं। भाई मेरे लिए एक परिवार की तरह हैं। वो मेरे बिजनेस में मेरी मदद करते हैं। हर मुश्किल में भाई मेरे साथ खड़े रहते हैं।' इस बातचीत के दौरान शेरा ने एक किस्सा भी बताया।

विज्ञापन
salman khan bodyguard shera I wont stand next to bhai but in front of him
शेरा

शेरा कहते हैं, 'एक बार हम गेटवे ऑफ इंडिया गए और फिर शिवाजी नगर के पास स्थित एक बस्ती में गए। अगली बार मैं भाई को हेलीकॉप्टर से ले जाना चाहता था। लेकिन भाई ने जिद की कि वो मेरी कार में ही जाएंगे। वो मॉल में कॉफी पीना चाहते थे इसलिए वो वाशी रोड स्थित ऑरबिट मॉल गए।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed