फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिवाशीष से पहले इन 5 कंटेस्टेंट को बिग बॉस से धक्के मारकर भगा चुके हैं सलमान, एक को लेने आई थी पुलिस

Sun, 18 Nov 2018 04:37 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 18 Nov 2018 04:37 PM IST
विज्ञापन
salman khan fired these 5 contestants from the show bigg boss
bigg boss - फोटो : bigg boss

टीवी रियलिटी शो बिग बॉस भले ही कितना विवादित शो हो लेकिन घर के नियमों को तोड़ने वाले को बिग बॉस कतई माफ नहीं करता है। यही वजह है कि बिग बॉस 12 में शिवाशीष को बिग बॉस की बात ना मानने का बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ा और सलमान ने उन्हें बिना किसी स्पष्टीकरण के शो से निकाल फेंका, लेकिन यह पहली बार नहीं है जब सलमान ने किसी कंटेस्टेंट को इस तरह घर से निकाल दिया हो...तो आइए बताते हैं उन 5 कंटेस्टेंट के बारे में जिन्हे नियम तोड़ने के चलते सलमान का शिकार होना पड़ा..

salman khan fired these 5 contestants from the show bigg boss
Zubair Khan

इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे बिग बॉस 11 सीजन के कंटेंस्टेंट जुबैर खान के बारे में। शो में जुबैर खान एक कॉमनर कंटेस्टेंट थे और पहले ही दिन उन्होंने शो में बड़ा हंगामा खड़ा किया था। इसके बाद पूरे हफ्ते उन्होंने शो में आईं लड़कियों को भी अपशब्द कहे और उनके लिए गालियों का इस्तेमाल भी किया था। यहां तक कि उन्होंने शो में आईं अर्शी खान के लिए दो कौड़ी की औरत शब्द का इस्तेमाल किया था। जब ये नजारा सलमान खान को दिखाया गया तो उन्होंने बिना किसी बातचीत के जुबैर को शो से बाहर कर दिया।

salman khan fired these 5 contestants from the show bigg boss
Priyank Sharma

शो के सीजन 11 में जुबैर खान ही नहीं बल्कि प्रियांक शर्मा को भी सलमान खान का शिकार होना पड़ा था। बता दें कि प्रियांक ने शो के पहले ही हफ्ते में कंटेस्टेंट आकाश ददलानी से हाथापाई कर डाली थी। जिसका परिणाम यह हुआ कि सलमान खान ने प्रियांक को भी शो से भगा डाला। हालांकि बाद में प्रियांक को वाइल्ड कार्ड के जरिए शो में दोबारा एंट्री मिल गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan fired these 5 contestants from the show bigg boss
सलमान खान- प्रियंका जग्गा

बता दें कि बिग बॉस एक नेशनल शो है और उसे पारिवारिक लोग भी देखते हैं। इन्हीं दो बातों को ध्यान में रखते हुए किसी भी कंटेस्टेंट को हद पार करने पर बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है। ऐसे में बात करेंगे एक और कंटेस्टेंट प्रियंका जग्गा की।  बता दें कि प्रियंका शो के 10वें सीजन में आईं थी, लेकिन घर से बाहर निकाले जाने के बाद प्रियंका के भाई ने खुलासा किया था उन्हें मिसकैरेज हुआ था। इसका मतलब प्रियंका बिग बॉस के घर में प्रेग्नेंट हो गई थी। उन्हें भी शो में बात ना मानने के चलते बाहर किया गया था।

विज्ञापन
salman khan fired these 5 contestants from the show bigg boss
om swami

बिग बॉस सीजन 10 में ही स्वामी ओम ने बतौर कॉमनर कंटेस्टेंट एंट्री ली थी। एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली पुलिस स्वामी ओमजी महाराज पर पहले से चल रहे चोरी और आर्म्स एक्ट के केस में उन्हें गिरफ्तार करने बिग बॉस के घर तक पहुंच गई थी। हालांकि ओम स्वामी ने घर से बाहर निकलने से इनकार किर दिया। बता दें कि स्वामी ओम को भी सलमान खान ने पेशाब वाली हरकत पर घर से निकाल फेंका था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed