{"_id":"5af286374f1c1b3a0b8b8e8d","slug":"salman-khan-hug-katrina-kaif-at-sonam-kapoor-reception-party","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोनम के रिसेप्शन में आखिरी पलों में पहुंचे सलमान, कैटरीना कैफ को ऐसे लगा लिया गले","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोनम के रिसेप्शन में आखिरी पलों में पहुंचे सलमान, कैटरीना कैफ को ऐसे लगा लिया गले
Wed, 09 May 2018 11:18 AM IST
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 09 May 2018 11:18 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
salman khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर की शादी मंगलवार को आनंद आहूजा से मुंबई में सिख रीति-रिवाजों के साथ हुई। वेडिंग सेरेमनी सोनम की आंटी कविता सिंह के बैंड स्टैंड स्थित बंगले में हुई। सोनम और आनंद की शादी का रिसेप्शन मुंबई के 'द लीला' होटल में हुआ। रिसेप्शन पार्टी में ऐश्वर्या राय बच्चन, सलमान खान से लेकर बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान तक पहुंचे।
2 of 4
katrina
सोनम और आनंद की शादी के रिसेप्शन की इस पार्टी में सलमान खान ब्लैक सूट में पहुंचे। सलमान जैसे ही गेट पर पहुंचे वहां कैटरीना दिखीं। इसके बाद सलमान ने उन्हें गले लगा लिया। कटरीना इस पार्टी में लाल रंग के गाउन में पहुंचीं। सलमान ने जैसे ही उनको पार्टी में देखा झट से गले लगा लिया। कटरीना इस पार्टी में अपनी बहन इसाबेल के साथ पहुंची थीं।
3 of 4
katrina kaif
बेशक सलमान और कटरीना के ब्रेकअप को काफी अरसा गुजर चुका हो पर दोनों के दिल में आज भी एक दूसरे के लिए प्यार और सम्मान साफ देखा जा सकता है। सलमान और कटरीना के बीच क्या है और कैसा है ये कोई नहीं जानता। लेकिन हां, जो भी है, काफी स्पेशल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
katrina salman
दोनों की रील लाइफ से ज्यादा रियल लाइफ की केमेस्ट्री भी दमदार है। सलमान के रिश्ते के बारे में बात करते हुए कैटरीना कैफ ने बताया था कि मेरा और सलमान का रिश्ता बहुत खास है। इसे कोई नाम नहीं दिया जा सकता है। हालांकि सलमान का नाम यूलिया वंतूर के साथ जोड़ा जाता है। दोनों साल 2017 में आई फिल्म 'टाइगर जिंदा है' में साथ नजर आए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।