फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान खान की इस हीरोइन ने अचानक बना ली थी फिल्मों से दूरी, उड़ी थी सुसाइड की अफवाह

Sun, 18 Apr 2021 06:03 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sun, 18 Apr 2021 06:03 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan Movie Actress Rambha Make Distance From Film Industry And Rumored Of Her Suicide
सलमान खान मूवी एक्ट्रेस रंभा

सिनेमाजगत में ऐसी कईं अभिनेत्रियां हुई हैं जिन्होंने फिल्मों में अपने अभिनय के दम पर दर्शकों का दिल जीता और फिर इंडस्ट्री से दूरी बना ली। आज हम ऐसी ही एक खूबसूरत अदाकारा के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। जिन्होंने सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्मों में काम किया और फिर फिल्मी दुनिया से खुद को हमेशा के लिए दूर कर लिया। हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री रंभा की। अभिनेत्री रंभा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं और उन्होंने सिर्फ हिंदी फिल्मों में ही नहीं बल्कि भोजपुरी सिनेमा में भी अपने अभिनय का जादू बिखेरा था। आज हम रंभा से जुड़ी कुछ खास बातें आपको बताने जा रहे हैं।

Salman Khan Movie Actress Rambha Make Distance From Film Industry And Rumored Of Her Suicide
रंभा

खूबसूरत अदाकारा रंभा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साउथ सिनेमा से की थी। उनकी पहली फिल्म 'आ ओकट्टी अडक्कु' रिलीज हुई थी। इस फिल्म के बाद रंभा की और साउथ फिल्मों में नजर आईं। इसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा की ओर रुख किया। साल 1995 में रंभा ने फिल्म 'जल्लाद' से बॉलीवुड में कदम रखा।

Salman Khan Movie Actress Rambha Make Distance From Film Industry And Rumored Of Her Suicide
रंभा और सलमान खान

पहली ही फिल्म से रंभा ने अपनी खूबसूरती और अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया था और उनके पास कई फिल्मों के ऑफर्स आने लगे थे। फिर रंभा ने सलमान खान की सुपरहिट फिल्म 'जुड़वा' में काम किया। सलमान के साथ रंभा की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। सलमान के साथ रंभा फिल्म 'बंधन' में भी नजर आईं। इसके बाद उन्होंने 'सजना', 'मैं तेरे प्यार में पागल', 'क्रोध', 'बेटी नंबर 1', 'घरवाली बाहरवाली', 'क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता', 'जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी' जैसी कई फिल्में कीं। रंभा की आखिरी हिंदी फिल्म 'दुकान-पिला हाउस' थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Movie Actress Rambha Make Distance From Film Industry And Rumored Of Her Suicide
रंभा

साल 2008 में रंभा चर्चा में तब छा गई जब उनके आत्महत्या करने की अफवाह उड़ी। हुआ कुछ ऐसा था कि रंभा को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इस घटना के बाद मीडिया में ये खबर फैल गई कि रंभा ने सुसाइड की कोशिश की है। इसके बाद इन खबरों का खंडन करते हुए रंभा ने कहा था कि मैंने कभी भी सुसाइड करने की कोशिश नहीं की। मेरे घर में लक्ष्मी पूजा थी और मैंने पूरे दिन निर्जला उपवास रखा था, जिसके चलते ऐसा हुआ। 

विज्ञापन
Salman Khan Movie Actress Rambha Make Distance From Film Industry And Rumored Of Her Suicide
रंभा अपने परिवार के साथ

रंभा ने साल 2010 में बिजनेसमैन इंद्रन पद्मनाथन के साथ शादी रचा ली थी। रंभा दोबारा सुर्खियों में उस वक्त आईं जब 40 की उम्र में वो मां बनीं। शादी के बाद रंभा ने फिल्मों से दूरी बना ली और टोंरटो में अपने परिवार के साथ शिफ्ट हो गईं। रंभा की दो बेटियां और एक बेटा है, जिनके साथ वो अक्सर तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर किया करती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed