{"_id":"5b31deed4f1c1b6a4d8b8915","slug":"salman-khan-starrer-race-3-box-office-collection-day-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान की फैन फॉलोइंग भी न दिला पाई 'रेस 3' को कामयाबी, दूसरे हफ्ते में ही कलेक्शन पर लग गया ब्रेक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान की फैन फॉलोइंग भी न दिला पाई 'रेस 3' को कामयाबी, दूसरे हफ्ते में ही कलेक्शन पर लग गया ब्रेक
Tue, 26 Jun 2018 12:20 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रेस 3
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ईद के मौके पर रिलीज हुई फिल्म 'रेस 3' की रफ्तार पर ब्रेक लग चुका है। सलमान खान भी अपने दम पर सिनेमाघरों में फैंस को बटोर नहीं पा रहे हैं। फिल्म बस किसी तरह से बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। बॉक्स ऑफिस की ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने 11 दिनों में 158 करोड़ का कलेक्शन किया है। 'रेस 3' ने 11वें दिन करीब 3 करोड़ की कमाई की।
2 of 5
रेस 3
फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ऐवरेज रही है। दूसरे वीकेंड को ही फिल्म की कमाई नीचे गिर कर 3- 4 करोड़ तक आ चुकी है, जो कि सलमान खान की फिल्म के हिसाब से काफी कम है। इस तरह के धीमे कलेक्शन को देखते हुए कयास लगाए रहे हैं कि 'रेस 3' सलमान के करियर की सबसे खराब फिल्म हो सकती है।
3 of 5
रेस 3
फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन अब 170-180 करोड़ तक ही जा सकता है। सलमान खान अपनी ही कई फिल्मों के रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए हैं। बता दें इससे पहेल रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' ने 339 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था और 'रेस 3' को देखकर ऐसा नहीं लगता कि फिल्म 200 करोड़ के क्लब में भी शामिल हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रेस 3
'टाइगर जिंदा है' सलमान की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। 'रेस 3' का बजट 150 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। आंकड़ों से अलग हटकर बात की जाए यह फिल्म समीक्षकों के अलावा सलमान खान के ज्यादातर फैंस को अपनी ओर खींचने में नाकामयाब रही।
विज्ञापन
5 of 5
रेस-3
बता दें कि 'रेस 3' को क्रिटिक्स और फैन दोनों ने ही जमकर लताड़ा है। 'रेस 3' को रेमो डिसूजा ने निर्देशित किया है। सलमान खान और रमेश तौरानी ने मिलकर इसे प्रोड्यूस किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।