अपनी फिल्मों में सलमान खान अलग अंदाज के लिए तो जाने ही जाते हैं साथ ही वो फिटनेस को लेेकर भी खूब मेहनत करते हैं। जिसका नतीजा है कि 53 की उम्र में भी सलमान बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर्स में से एक हैं। सलमान हर रोज घंटों वर्कआउट करते हैं। वो दूसरे लोगों को भी जिम जाने के लिए प्रेरित करते हुए दिखते हैं। पिछले दिनों सलमान ने वर्कआउट करते हुए ऐसे कई वीडियो शेयर किए जो देखते ही देखते वायरल हो गए।
53 की उम्र में भी सलमान खान हैं बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर, ये 5 वर्कआउट करना कभी नहीं भूलते
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब सलमान ने अपना ऐसा ही एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो जमकर एक्सरसाइज करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में सलमान लेग प्रेश मशीन का यूज कर रहे हैं लेकिन खास बात ये है कि दो लोगों को उन्होंने प्रेश मशीन के ऊपर बिठा रखा है। वीडियो शेयर करते हुए सलमान ने कैप्शन में लिखा- 'उतार-चढ़ाव का अनुभव करने के बाद मेरे सिक्योरिटी वालों को आखिरकार अहसास हो गया कि वो मेरे साथ कितने ज्यादा सुरक्षित हैं...हा हा।'
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on
इस वीडियो में सलमान खान घोड़े के साथ रेस लगाते नजर आए हैं। जी हां, सलमान खान ने सोशल मीडिया पर अपना जो वीडियो शेयर किया उसमें वह घोड़े के साथ दौड़ते दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ इस दौरान फिल्म नोटबुक के एक्टर जहीर इकबाल भी मौजूद थे।
Overpower horse power ... fun run with @iamzahero
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on
भारत की सफलता एंजॉय कर रहे सलमान खान बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर्स में से एक हैं। इस बात का सबूत सलमान की लेटेस्ट फोटो और वीडियो है। फोटो में सलमान खान लेग स्प्लिट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। सलमान की नई फोटो उनके फैंस को खूब पसंद आ रही है।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सलमान खान ने एक ऐसा वीडियो शेयर कर दिया है जिसे देखकर उनके फैंस भी हैरान हो गए। इस वीडियो में वह रिवर्स डाइव (पलटी खाकर कूदना) लगाकर पानी में कूदते हुए नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि रिवर्स डाइव लगाना आसान काम नहीं होता है लेकिन उनकी रिवर्स डाइव को देखकर लग रहा है कि दबंग खान काफी समय से ऐसी डाइव लगाते आए हैं।