सपनों को पूरा करने की चाहत में कई सारे स्टार्स ने अपनी पढा़ई बीच में ही छोड़ दी। वहीं कुछ ऐसे स्टार्स हैं जो बॉलीवुड में बहुत ज्यादा पढ़े-लिखे हैं। खास बात यह है कि कुछ एक्टर्स को स्टार से सुपरस्टार बनने में कई साल लगा दिए तो कुछ ने आते ही धमाल मचा दिया। जानिए ऐसे कौन से सेलिब्रिटीज हैं जो बचपन में एक ही स्कूल से पढ़े हैं।
बचपन में एक साथ पढ़ते थे ये 13 सेलिब्रिटी, कोहली-धोनी की पत्नियां थीं क्लासमेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान-आमिर खान
सलमान खान (Salman Khan) और आमिर खान (Aamir Khan) ने अंदाज अपना अपना फिल्म में काम किया है। इस फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने पसंद किया था। बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि बॉलीवुड के यह दोनों खान बचपन में एक साथ पढ़े हैं। यह दोनों एक्टर सेकंड क्लास में एक ही साथ पढ़ते थे।
श्रद्धा कपूर-टाइगर श्रॉफ
श्रद्धा कपूर और टाइगर श्रॉफ को बड़े पर्दे पर तो आप कई बार देख चुके हैं। क्या आपको यह पता है इन दोनों की दोस्ती आज से नहीं बल्कि कई साल पुरानी है। यह दोनों एक साथ मुंबई के एक ही स्कूल में पढ़ते थे।
करण जौहर-ट्विंकल खन्ना
करण जौहर (Karan Johar) और ट्विंकल खन्ना भी बचपन में एक साथ पढ़े हैं। ट्विंकल खन्ना ने अपनी आटोबायोग्राफी में लिखा है कि वह उसी बोर्डिंग स्कूल में पढ़ाई करती थी जहां पर करण जौहर पढ़ते थे।
कृष्णा श्रॉफ-अथिया शेट्टी
सुनील शेट्टी की बेटी और जैकी श्रॉफ की बेटी भी एक साथ बचपन में पढ़ चुके हैं। कृष्णा और अथिया टाइगर श्रॉफ के स्कूल में ही पढ़ते थे लेकिन दो साल जूनियर थे।