सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड: आज तक रिलीज नहीं हो पाईं सलमान खान की ये फिल्में, कोई बजट तो कोई मतभेद के चलते हो गई बंद

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 23 Sep 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
salman khan unreleased movies : These films of Salman Khan could not be released till date
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में यूं तो हर साल कई फिल्मे रिलीज होती हैं। अलग-अलग कलाकारों की यह फिल्में सालभर दर्शकों का मनोरंजन करती हैं। हालांकि, किसी एक कलाकार की फिल्म की बात करें तो वर्तमान में फिल्म इंडस्ट्री में सिर्फ अक्षय कुमार ही ऐसे कलाकार हैं, जो सालभर में सबसे ज्यादा फिल्में करते हैं। वहीं, सलमान खान की बात की जाएं तो सलमान ने अपने करियर में सबसे ज्यादा 100 करोड़ी फिल्में दी हैं। लेकिन, बहुत कम ही लोग जानते हैं सलमान की ऐसी कई फिल्में हैं जो आज तक रिलीज नहीं हुई। तो आइए जानते हैं भाईजान की ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में- 

बुलंद 

अभिनेत्री सोमी अली को डेट करने के दौरान सलमान खान फिल्म बुलंद की शूटिंग कर रहे थे। इसमें सलमान के अपोजिट सोमी नजर आने वाली थी। हालांकि, फिल्म की आधी शूटिंग पूरी के बाद इसे अचानक ही  बंद कर दिया गया। 

Trending Videos
salman khan unreleased movies : These films of Salman Khan could not be released till date
सलमान खान-सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

दिल है तुम्हारा 

यह फिल्म राजकुमार संतोषी द्वारा बनाई जा रही थी। लेकिन, फिल्म पहले शेड्यूल के बाद ही बंद हो गई। इसमें सलमान के अलावा सनी देओल और मीनाक्षी शेषाद्रि भी नजर आने वाली थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan unreleased movies : These films of Salman Khan could not be released till date
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

राम
सोहेल खान के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म का बजट ज्यादा हो जाने की वजह से इसे आधी शूटिंग के बाद भी रोक दिया गया था।  

salman khan unreleased movies : These films of Salman Khan could not be released till date
सलमान खान-सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

चोरी मेरा काम 
सलमान खान की ये फिल्म भी ठंडे बस्ते में चली गई। इस फिल्म में सलमान खान के साथ स्क्रीन पर सुनील शेट्टी नजर आने वाले थे।

विज्ञापन
salman khan unreleased movies : These films of Salman Khan could not be released till date
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

दस

प्रोड्यूसर मुकुल एस आनंद के निधन की वजह से यह फिल्म बीच में ही बंद हो गई थी। बता दें कि यह एक मल्टी स्टारर फिल्म थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed