संदीप नाहर की पत्नी कंचन शर्मा और सास के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदीप नाहर के परिवार ने मामला दर्ज कराते हुए बताया कि, उनकी पत्नी कंचन शर्मा और सास उन पर दबाव बनाती थीं, जिस वजह से संदीप ने आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठाया। संदीप नाहर के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। बता दें कि संदीप नाहर ने सुसाइड से पहले एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने कई बातें कही थीं और बताया था कि वो करीब दो साल से ट्रॉमा से जूझ रहे थे।
संदीप नाहर ने शेयर किए सुसाइट नोट वीडियो में कहा था, 'मुझे आपने कई फिल्मों में देखा होगा। एमएस धोनी में मैंने छोटू भैया का किरदार निभाया था। आज यह वीडियो बनाने का मकसद ये है कि हमारी जिंदगी में कई परेशानियां चल रही हैं। मैं दिमागी तौर पर ठीक नहीं हूं। इसकी वजह मेरी पत्नी कंचन शर्मा है। डेढ़ दो साल से मैं ट्रॉमा से गुजर रहा हूं। मैंने अपनी पत्नी को बार-बार समझाया है। 365 दिन लड़ना ठीक नहीं है। हर रोज सुसाइड की बात करना ठीक नहीं है। वो कहती है मैं मर जाऊंगी और तुझे फंसा दूंगी। मैं अब काफी परेशान हो चुका हूं।'
तो वहीं इस मामले में पुलिस फेसबुक से सुसाइड नोट कैसे गायब हुआ इसकी भी जांच कर रही है। 16 फरवरी को पुलिस ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया था कि उन्होंने संदीप का सुसाइड नोट और वीडियो डिलीट नहीं किया है। वीडियो डिलीट करने के लिए पुलिस को कोई भी रिक्वेस्ट नहीं भेजी गई, न ही हमने कोई पोस्ट डिलीट की है। शायद फेसबुक ने ही अपनी पॉलिसी के तहत डिलीट किया हो। किसी आपत्तिजनक कंटेंट के बारे में फेसबुक को रिपोर्ट करने पर वह उसे डिलीट कर देते हैं। जांच चल रही है। फेसबुक से उनकी पोस्ट किसने डिलीट की?'
संदीप नाहर के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने फिल्म 'एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' और 'केसरी' में काम किया था। इसके अलावा उन्होंने कई सीरियल्स में भी काम किया था। उनके निधन पर अभिनेता अक्षय कुमार, अनुपम खेर समेत कई सेलेब्स ने दुख जताया।