Filmy Wrap: सिनेमा में संजय दत्त के 41 साल और जल्द दिखेगी प्रभास-दिशा पाटनी की जोड़ी, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी सिनेमा में सुपर सितारों की मां का किरदार निभाने के लिए जो दर्जा दिग्गज अभिनेत्री निरूपा रॉय को हासिल है, कुछ कुछ उसी पोजीशन पर भोजपुरी सिनेमा में हैं चर्चित अभिनेत्री बंदिनी मिश्रा। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से बचपन में ही मां का दामन छोड़ मुंबई चली आईं बंदिनी भोजपुरी की सुपरहिट फिल्म 'पान खाए सइंया हमार' की हीरोइन रही हैं। उसके पहले हिंदी फिल्मों में भी उन्होंने खूब काम किया। लेकिन, सिनेमा में उनके योगदान को असल पैमाना हैं उनकी वे फिल्में जिनमें उन्होंने भोजपुरी के दिग्गज सितारों की मां के रोल निभाए। बंदिनी के मुताबिक वह अब तक करीब 80 भोजपुरी फिल्मों में मां के किरदार निभा चुकी हैं। तो चलिए मिलते हैं भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री बंदिनी मिश्रा से और जानते हैं उनके अब तक के सफर के बारे में...
मदर्स डे 2022: हिट फिल्म ‘पान खाए सइयां हमार’ की हीरोइन से मुलाकात, 80 फिल्मों में नए दौर के सितारों की मां
हाल ही में देशभर में अचानक ही भारत की 'राष्ट्रभाषा' पर विवाद शुरू हो गया था। इसी वजह से अभिनेता अजय देवगन और किच्चा सुदीप के बीच ट्विटर वॉर भी देखने को मिली थी। लेकिन इस पूरे विवाद के बीच आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म 'अनेक' का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसका एक सीन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आयुष्मान खुराना 'राष्ट्रीय भाषा' पर एक बड़ा सवाल उठाते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो पर अब सेलेब्स से लेकर फैंस तक अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Anek Scene: राष्ट्रभाषा विवाद के बीच आयुष्मान की 'अनेक' का जबर्दस्त सीन वायरल, सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ
बॉलीवुड की सुपरहिट अभिनेत्री श्रीदेवी हम लोगों के बीच अब नहीं हैं। श्रीदेवी ने इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए साल 2018 में अलविदा कह दिया था लेकिन जान्हवी कपूर अपनी मां श्रीदेवी को हर खास मौके पर याद करती नजर आती हैं। आज मदर्स डे है और इस खास मौके पर भी जान्हवी ने मां संग एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ जान्हवी ने एक प्यारा नोट लिखा है, जो किसी को भी भावुक करने के लिए काफी है।
Mother's Day 2022: मां श्रीदेवी को याद कर भावुक हुईं जान्हवी कपूर, बचपन की तस्वीर शेयर कर लिखा, 'रोज महसूस करती हूं'
पूजा हेगड़े साउथ की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। महर्षि, मोस्ट एलिजिबल बैचलर, आला वैकुंठ पुरम जैसी सुपरहिट फिल्मों से पूजा के करियर को नई ऊंचाइयां मिली थीं, लेकिन साल 2022 उनके करियर के लिए थोड़ा मुश्किल भरा हो साबित हो रहा है। अब उनकी सुपरस्टार एक्ट्रेस की छवि ने करवट ली है और लगातार तीन फ्लॉप फिल्मों के बाद अब उनके करियर पर संकट के बादल मंडराते नजर आ रहे हैं।
Pooja Hegde: लगातार तीन फ्लॉप फिल्मों के साथ पूजा हेगड़े का करियर संकट में, निर्माताओं की निगाहें अब इन हिट नायिकाओं पर