{"_id":"5ce142aabdec22077a42840c","slug":"sanjay-leela-bhansali-niece-sharmin-sehgal-talking-about-nepotism-in-bollywood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड में डेब्यू से पहले ही नेपोटिज्म पर बोलीं भंसाली की भतीजी- इंडस्ट्री में कई ऐसे लोग...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड में डेब्यू से पहले ही नेपोटिज्म पर बोलीं भंसाली की भतीजी- इंडस्ट्री में कई ऐसे लोग...
बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर संजय लीला भंसाली अपनी भतीजी शर्मिन सहगल और जावेद जाफरी के बेटे मीजान को लांच किया है। शर्मिन सहगल फिल्म 'मलाल' से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। अब बॉलीवुड में एंट्री से पहले ही शर्मिन ने नेपोटिज्म पर अपनी राय जाहिर की है।
2 of 5
शर्मिन सहगल
- फोटो : Twitter
शर्मिन ने कहा है, हां, बॉलीवुड में नेपोटिज्म है लेकिन ये चीज यहां नहीं बल्कि हर क्षेत्र में मौजूद है। ये सही है कि अगर आप फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को जानते हैं तो आपको एंट्री मिल जाती है लेकिन उस दौरान वहां पर लोगों की आपसे बहुत ज्यादा उम्मीदें होती है।
3 of 5
malal
- फोटो : Twitter
शर्मिन ने आगे कहा- इसलिए, हमें ज्यादा मेहनत करनी होगी। ऐसे में हमें गंभीर होकर काम करना होगा और ऐसे आसानी से मिले मौके को बर्बाद नहीं करना चाहिए। हालांकि हमारी फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे लोग भी है जिनका इस फील्ड से कोई ताल्लुक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Sanjay Leela Bhansali
शर्मिन पहले भंसाली को बाजीराव मस्तानी में असिस्ट कर चुकी हैं। बता दें फिल्म निर्माता और निर्देशक संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म मलाल का हाल ही में ट्रेलर लॉन्च किया गया है। मुम्बई में एक चाल की लव स्टोरी पर आधारित फिल्म मलाल के ट्रेलर में शरमीन और मीजान दोनों की केमिस्ट्री खूब जंच रही है।
विज्ञापन
5 of 5
Mizaan, Sharmin Sehgal
- फोटो : amar ujala mumbai
शर्मिन के बारे में संजय लीला भंसाली ने कहा कि शर्मिन ने मेरे साथ बाजीराव मस्तानी और पद्मावत में बतौर सहायक निर्देशक काम किया है। उस वक्त शरमिन का वजन 85 से 95 किलो के बीच में रहा होगा। उस वक्त की शर्मिन और मलाल की शर्मिन के बीच का अंतर उसकी कड़ी मेहनत को दर्शाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।