{"_id":"5c1cd31ebdec22572a20def5","slug":"sapna-chaudhary-s-dance-video-viral-she-dances-in-style-of-amitabh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बुलंदी पर पहुंचे सपना चौधरी के सितारे, अमिताभ स्टाइल में डांस करते वीडियो वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बुलंदी पर पहुंचे सपना चौधरी के सितारे, अमिताभ स्टाइल में डांस करते वीडियो वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
Published by: साइस्ता सैफी
Updated Fri, 21 Dec 2018 06:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
bollywood
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हरियाणा के स्टेज पर डांस करके अपने करियर की शुरुआत करने वाली डांसर सपना चौधरी के सितारे इन दिनों काफी बुलंदियों पर हैं। सपना ने अपनी मेहनत और लगन के चलते न सिर्फ बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों को पीछे छोड़ा, बल्कि बॉलीवुड जगत में अपनी अलग पहचान भी बनाई है। ताजा वीडियो में सपना चौधरी बिल्कुल अमिताभ के स्टाइल में डांस करती नजर आई हैं।
2 of 5
bollywood
- फोटो : self
सपना का हर वीडियो सोशल मीडिया पर मिनटों में वायरल हो जाता है। बता दें कि हाल ही में सपना के एक फैन पेज ने उनका एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सपना बॉलीवुड और पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी के साथ भांगड़ा करती हुई नजर आ रही हैं। सपना का यह वीडियो उनके दूसरे वीडियो से काफी अलग है। इस अंदाज में सपना को कभी नहीं देखा गया।
इस वीडियो में सपना चौधरी ने गुलाबी रंग का टॉप और सफेद रंग का लहंगा पहना हुआ है। वीडियो में सपना दलेर मेंहदी की आवाज पर जमकर ठुमके लगा रही हैं। आप देख सकते हैं कि दलेर मेंहदी भी सपना के साथ गाना गाते हए ठुमके लगा रहे हैं। बता दें सपना अपने हरियाणवी गाने ...तू थाडा मैं मांणी के डांस वीडियो से पॉपुलर हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sapna chaudhary
- फोटो : self
इसके बाद उन्हें हरियाणा की शान कहा जाने लगा , इतना ही नहीं सपना चौधरी इंडिया के सबसे बड़े रिएलिटी शो बिग बॉस का हिस्सा भी रह चुकी हैं। बिग बॉस की वजह से सपना की एक अलग पहचान बनी थी। जिसके बाद सपना बॉलीवुड में भी नजर आई और सपना को बॉलीवुड में काफी काम भी मिलने लगा। सपना ने बॉलीवुड में हरियाणवी सॉन्ग हटजा ताउ का रिमेक भी किया।
विज्ञापन
5 of 5
sapna chaudhary
रिपोर्ट्स की मानें तो सपना जल्द ही फिल्म दोस्ती के साइड इफेक्ट से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। सपना मे खुद यह जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की थी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म के लिए रखी गई प्रेस कॉन्फ्रेंस की तस्वीरें शेयर की थी। सपना के साथ इस फिल्म में विक्रांत आनंद, टीवी एक्टर जुबैर खान और एक्ट्रेस अंजू जाधव लीड रोल में नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।