हरियाणा की मशहूर डांसर और सिंगर सपना चौधरी की पॉपुलरिटी का ही नतीजा है कि पहले वो केवल स्टेज शो करती थीं, लेकिन अब सपना म्यूजिक एलबम और फिल्में कर रही हैं। अब सपना चौधरी ने राजनीति की दुनिया में कदम रख दिया है। आखिर सपना चौधरी में ऐसी क्या खूबियां हैं जिनकी मुरीद कांग्रेस पार्टी हो गई है। आगे की स्लाइड में देखिए...
सपना चौधरी की वो कौन सी हैं 5 खूबियां, पार्टी ज्वाइन कराने के लिए शर्त मानने को मजबूर हुई कांग्रेस!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवाओं के बीच क्रेज
सपना चौधरी ने अपने कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं में एक अलग पहचान बनाई है। उनका डांस काफी सराहा जाता है। युवाओं के बीच सपना चौधरी को लेकर अलग ही क्रेज है।
यूपी में फैन फॉलोइंग
सूत्रों की मानें तो सपना चौधरी ने कांग्रेस के सामने एक बड़ी शर्त रखी है। सपना ने कहा कि अगर कांग्रेस उन्हें चुनाव लड़वाती है तो ही वो पार्टी ज्वाइन करेंगी। सपना हरियाणा के साथ-साथ दूसरे राज्यों में भी खूब पॉपुलर हैं। खासकर यूपी और बिहार में सपना की बड़ी फैन फॉलोइंग है।
ग्लैमर की इंडस्ट्री से ताल्लुक
हेमा मालिनी को भाजपा ने एक बार फिर से मथुरा लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। हेमा मालिनी और सपना चौधरी दोनों ग्लैमर इंडस्ट्री से हैं ऐसे में माना जा रहा था कि सपना चौधरी, हेमा मालिनी को कड़ी टक्कर देंगी।
पॉपुलरिटी में इजाफा
बिग बॉस सीजन 11 में हिस्सा लेने के बाद डांसर और सिंगर सपना चौधरी की पॉपुलरिटी में दिन दुनी रात चौगुनी वृद्धि हुई है। सपना चौधरी अब केवल हरियाणा तक ही जाना पहचाना नाम नहीं है बल्कि देशभर में उनके फैंस की संख्या करोड़ों में है।