फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहला अवॉर्ड मिलते ही सारा ने शेयर की KISS वाली फोटो, कई राज्यों में बैन थी ये फिल्म

Sun, 24 Mar 2019 11:30 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 24 Mar 2019 11:30 AM IST
विज्ञापन
Sara Ali Khan won Filmfare Award for Best Female Debut shared kissing picture with black lady
Sara Ali Khan - फोटो : instagram

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और अमृता सिंह (Amrita Singh) के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड की रात खुशियां लेकर आई। इन दोनों की बेटी सारा अली खान (Sara Ali Khan) को उनकी पहली ही फिल्म 'केदारनाथ' के लिए बेस्ट डेब्यू फीमेल का अवॉर्ड मिला। सारा ने अवॉर्ड के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की और एक खास मैसेज भी लिखा।

Sara Ali Khan won Filmfare Award for Best Female Debut shared kissing picture with black lady
Sara Ali Khan - फोटो : instagram
सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने इंस्टाग्राम पर लिखा- 'इस अवॉर्ड के लिए बहुत शुक्रिया फिल्मफेयर। इस ब्लैक लेडी को किस करने का मौका मिला। यह अवॉर्ड केदारनाथ टीम के सभी लोगों के लिए है। मेरे सपने को पूरा करने के लिए धन्यवाद। जय भोलेनाथ।' इसके साथ ही सारा अली खान की मां अमृता अरोड़ा के साथ भी तस्वीर वायरल हो रही है।  

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Thank you Filmfare for giving me this honour- being able to kiss the black lady is truly surreal 👀😱🤗🥳🎞🤩 Team Kedarnath this one is for each and everyone of you. Thank you for making my dream come true 🙏 Jai Bholenath 🕉

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on

Sara Ali Khan won Filmfare Award for Best Female Debut shared kissing picture with black lady
Sara Ali Khan Amrita Singh - फोटो : instagram

इस तस्वीर में सारा ब्लैक लेडी को हाथ में पकड़ी हुई हैं तो वहीं उनकी मां अमृता पोज दे रही हैं। दोनों साथ में बेहद खुश लग रहे हैं। फिल्मफेयर अवॉर्ड में सारा लहंगा पहनकर पहुंची थीं। सारा ने गोल्डन और क्रीम कलर के कॉम्बिनेशन का लहंगा पहना हुआ था। इस ड्रेस में सारा खूबसूरत लग रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sara Ali Khan won Filmfare Award for Best Female Debut shared kissing picture with black lady
sarta ali khan - फोटो : twitter

आपको बता दें, सारा अली खान ने साल 2018 में 'केदारनाथ' फिल्म से डेब्यू किया है। इस फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत मुख्य किरदार में थे। इस फिल्म में साल 2013 आई केदारनाथ आपदा को भी दिखाया गया है। पहली ही फिल्म में सारा अली खान की एक्टिंग की तारीफ की गई थी। इसी फिल्म के लिए सारा ने पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड भी अपने नाम किया। हालांकि सारा की 'केदारनाथ' फिल्म कई राज्यों में बैन थी। इस बैन की वजह केदारनाथ त्रासदी को दिखाने के साथ-साथ फिल्म में लव स्टोरी को दिखाया जाना था।

विज्ञापन
Sara Ali Khan won Filmfare Award for Best Female Debut shared kissing picture with black lady
simmba - फोटो : instagram

सारा अली खान की 'सिंबा' फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। इस फिल्म में सारा रणवीर सिंह के साथ लीड रोल में थीं। इस फिल्म को भी जबरदस्त रिस्पांस मिला था। इस फिल्म को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म का बजट करीब 80 करोड़ था। जबकि इस फिल्म का कलेक्शन 200 करोड़ के पार रहा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed