{"_id":"62ea6c78ae804e3a2018ef5d","slug":"sapna-choudhary-new-haryanvi-song-daman-release-watch-desi-queen-latest-track","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sapna Choudhary Daman Song: सपना चौधरी का नया गाना ‘दामन’ रिलीज, घाघरा-चोली पहन देसी अंदाज में दिखीं एक्ट्रेस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sapna Choudhary Daman Song: सपना चौधरी का नया गाना ‘दामन’ रिलीज, घाघरा-चोली पहन देसी अंदाज में दिखीं एक्ट्रेस
हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। सपना के गानों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसे में वह एक बार फिर अपने चाहने वालों के लिए अपना नया गाना लेकर आ गई हैं। सपना का नया गाना 'दामन' रिलीज हो गया है और यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। गाने में सपना का देसी लुक और उनकी अदाएं फैंस को दीवाना बना रही हैं।
2 of 4
दामन गाना
- फोटो : सोशल मीडिया
सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी गाना रिलीज होने की जानकारी दी है। इस गाने को अक्की आर्यन ने अपनी आवाज दी है। वहीं, इसे ध्रुव सिंघल और सपना चौधरी पर फिल्माया गया है। घाघरा-चोली पहने सपना जबरदस्त ठुमके लगाती नजर रही हैं। सपना की अदाओं पर फैंस भी अपना दिल हार बैठे हैं। वहीं, गाने को भी बहुत बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है।
3 of 4
सपना चौधरी
- फोटो : सोशल मीडिया
'दामन' गाने में सपना के लुक की बात करें तो वह हरियाणवी लुक में नजर आ रही हैं। कभी वह व्हाइट घाघरा-चोली में ठुमके लगाती नजर आ रही हैं, तो कभी वह कलरफुल घाघरा-चोली में दिखाई दे रहे हैं। कुल मिलाकर सपना का लुक बहुत बढ़िया लग रहा है और इसमें बेहद खूबसूरत लग रही हैं। साथ ही उनके इस अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सपना चौधरी
- फोटो : सोशल मीडिया
बीते कुछ महीनों में सपना के बहुत से गाने रिलीज हुए हैं और सभी को दर्शकों का बढ़िया रिस्पांस मिला है। हाल ही में रिलीज हुए गाने 'कामिनी' को भी खूब पसंद किया गया था। बता दें कि सपना चौधरी सलमान खान के शो 'बिग बॉस' का हिस्सा भी रह चुकी हैं, जिसमें उन्हें काफी पसंद किया गया था। वहीं, अब उनके गानों को हरियाणा ही नहीं देशभर में काफी पसंद किया जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।