बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने मालदीव वेकेशन की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीर में आप देख सकते हैं सारा ने खूबसूरत मोनोकनी कैरी की हुई है। सारा की इन तस्वीरों को खूब लाइक किया जा रहा है।
सारा अली खान ने साझा कीं मालदीव वेकेशन की तस्वीरें, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही हैं वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सारा बीच पार एन्जॉय करती नजर आ रही हैं। सारा के बैकग्राउंड में समंदर दिख रहा है। सारा के इस बोल्ड अंदाज को देख फैन्स फिदा हो गए हैं। यूजर्स हार्ट और फायर इमोजी शेयर कर रहे हैं।
A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)
बता दें कि सारा ने मालदीव वेकेशन पर जाने से पहले अपनी फिल्म अतरंगी रे की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म में वह अक्षय कुमार और साउथ सुपरस्टार धनुष के साथ लीड रोल में हैं। इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है।
वहीं, सारा हाल ही में उनकी फिल्म कुली नंबर वन रिलीज हुई है। इस फिल्म में सारा अली खान के साथ वरुण धवन भी नजर आए थे। जिसमें उन्होंमे अहम किरदार निभाया था।
इससे पहले सारा ने मां अमृता सिंह और भाई इब्राहिम के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इसके अलावा उन्होंने मालदीव से अपना एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें रस्सी के सहारे हवा में झूलते हुए एरियल योग करती दिखी थीं।