सब्सक्राइब करें

गणतंत्र दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, यूजर्स ने कर दिया जमकर ट्रोल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Tue, 26 Jan 2021 04:16 PM IST
विज्ञापन
Shilpa Shetty wished fans Republic day and Independence day in her tweet got trolled
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

आज पूरे देश में देशभक्ति के जज्बे के साथ 72वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। कोरोना महामारी के चलते बहुत से प्रोग्राम भले स्थगित कर दिए गए हों, लेकिन हर किसी के दिल में जोश भरा हुआ है। आम जनता के साथ- साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी इस दिन को खुशी खुशी मना रहे हैं साथ ही सोशल मीडिया के जरिए एक दूसरे को शुभकामनाएं भी दे रहे हैं। हालांकि शिल्पा शेट्टी ने आज सभी को सोशल मीडिया के जरिए गणतंत्र दिवस के साथ साथ स्वतंत्रता दिवस की भी बधाई दे दी जिसके चलते उन्हें काफी ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा।

Trending Videos
Shilpa Shetty wished fans Republic day and Independence day in her tweet got trolled
shilpa shetty - फोटो : instagram

बता दें कि शिल्पा शेट्टी ने अपने ट्वीटर हैंडल से एक ट्वीट किया था जिसमें वो देशवासियों को गणतंत्र दिवस के साथ साथ स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते भी नजर आ रही थीं। हालांकि अपनी गलती का एहसास होते ही शिल्पा ने फौरन अपना ट्वीट बदल लिया।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shilpa Shetty wished fans Republic day and Independence day in her tweet got trolled
shilpa shetty - फोटो : instagram

बता दें कि शिल्पा ने कुछ समय बाद ही अपने ट्वीट को ठीक कर लिया था, लेकिन तब तक वो ट्वीटर पर बुरी तरह ट्रोल हो चुकी थीं। एक यूजर ने लिखा कि, 'चलो सही, अगले 26 जनवरी को याद रखना'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- 'ऐसे कैसे चलेगा दीदी'। इतना ही नहीं एक यूजर ने लिखा कि, 'हम ये नशा देखने आए पर पब्लिक ने तो इनका नशा ही उतार दिया पूरा, अरे बॉलीवुड वालों को कोई फर्क बता दो, गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस में'।
 






 

Shilpa Shetty wished fans Republic day and Independence day in her tweet got trolled
shilpa shetty diwali bash - फोटो : instagram

बता दें कि शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की खूबसूरत और प्रतिभावान एक्ट्रेसेज में से एक हैं। इन दिनों शिल्पा फिल्मों से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहती हैं। उनके मस्ती भरे वीडियो फैंस को काफी पसंद आते हैं। फैंस शिल्पा के पोस्ट को काफी पसंद भी करते हैं, हालांकि इस बार उनके पोस्ट पर फैंस ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर दिया। 


विज्ञापन
Shilpa Shetty wished fans Republic day and Independence day in her tweet got trolled
shilpa shetty

वर्कफ्रंट की बात करें तो शिल्पा बहुत जल्द फिल्म 'हंगामा 2' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के सेट से उन्होंने अपना एक वीडियो भी शेयर किया था जो फैंस को काफी पसंद आया था। इसके अलावा वो फिल्म 'निकम्मा' भी नजर आने वाली हैं। बता दें कि 'निकम्मा' में शिल्पा शेट्टी के साथ भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यू दसानी और सिंगर शर्ले सोतिया मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed