{"_id":"5dd7097c8ebc3e54cc611339","slug":"saroj-khan-bithday-when-she-replaced-in-thugs-of-hindostan-because-of-katrina-kaif","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कटरीना कैफ की वजह से इस फिल्म से निकाली गई थीं सरोज खान, इंटरव्यू में किए थे चौंकाने वाले खुलासे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कटरीना कैफ की वजह से इस फिल्म से निकाली गई थीं सरोज खान, इंटरव्यू में किए थे चौंकाने वाले खुलासे
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Fri, 22 Nov 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
saroj khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
2000 से ज्यादा गानों को कोरियोग्राफ करने वाली सरोज खान ने एक बुरा दौर भी देखा है। उन्होंने माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय बच्चन से लेकर आलिया भट्ट सहित हर बड़े एक्टर-एक्ट्रेस को अपनी ताल पर नचाया है। बदलते वक्त ने सरोज खान को फिल्म इंडस्ट्री से दूर कर दिया। एक समय पर वो काम को मोहताज हो गई थीं। लेकिन इन सबके बावजूद भी उन्होंने कभी अपने काम से समझौता नहीं किया। और इसी के चलते उन्हें कटरीना कैफ की एक फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
2 of 5
saroj khan
- फोटो : twitter
2018 में आई ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में पहले सरोज खान, कैटरीना कैफ के गाने को कॉरियोग्राफ करने वाली थीं, लेकिन खुद कटरीना ने उनके साथ काम करने से मना कर दिया। पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में सरोज खान ने कहा था, 'मुझे पहले ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में कटरीना के गाने की कॉरियोग्राफी करनी थी। लेकिन कटरीना बिना रिहर्सल के डांस करने को तैयार नहीं थी। इसलिए मुझे रिप्लेस कर दिया गया।'
3 of 5
Thugs Of Hindostan
- फोटो : twitter
पिछले दिनों ऐसी खबर आई थी कि सरोज खान ने अपनी खराब तबीयत के चलते रिटायर होने का फैसला लिया है। इस खबर पर बात करते हुए सरोज खान ने कहा था, 'मैं काम करना चाहती हूं और ये खबर पूरी तरह झूठी है।' उन्होंने आगे कहा कि 'मैं और अच्छा काम करना चाहती हूं और फिल्म के सेट पर जाना चाहती हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
thugs of hindostan
उन्होंने आगे बताया था, 'मैं फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का हिस्सा होती लेकिन प्रभुदेवा ने मेरी जगह ले ली। सुरैया गाना करने से पहले कैटरीना कैफ ने कहा की वो बिना प्रैक्टिस के डांस नहीं करना चाहती हैं । जिसके बाद उनकी जगह कोरियोग्राफर प्रभुदेवा को ले लिया गया।आखिर आपका काम बोलता है। जिसके कारण आपको किसी के सामने झुकने और काम मांगने की जरूरत कभी नहीं पड़ती।'
विज्ञापन
5 of 5
Thugs Of Hindostan
- फोटो : twitter
बता दें कि 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, आमिर खान और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में दिखे थे। इस फिल्म के लिए आमिर खान कई बार दर्शकों से माफी भी मांग चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।