फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी सरोज खान ने दिखाया था अपनी कोरियोग्राफी का हुनर, ये थी उनकी हॉलीवुड फिल्म

Fri, 03 Jul 2020 01:32 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 03 Jul 2020 01:32 PM IST
विज्ञापन
Saroj Khan death not only bollywood she did as Choreographer in hollywood film The Gandhi Murder
सरोज खान - फोटो : सोशल मीडिया

अपने डांस से लाखों दिलों को जीतने वाली मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान इस दुनिया में नहीं रहीं। कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनका इंतकाल हो गया है। उनके निधन से फैंस सहित बॉलीवुड सितारों को बीच शोक का माहौल है। हर कोई सरोज खान को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहा है। साथ ही उनसे जुड़ी यादों को भी साझा कर रहा है। बतौर कोरियोग्राफर सरोज खान ने केवल बॉलीवुड फिल्मों के लिए ही नहीं बल्कि हॉलीवुड फिल्म के लिए भी काम किया था। 

Saroj Khan death not only bollywood she did as Choreographer in hollywood film The Gandhi Murder
सरोज खान - फोटो : ट्विटर

जी हां, यह बात सरोज खान के बहुत कम फैंस जानते होंगे कि उन्होंने एक हॉलीवुड फिल्म में कोरियोग्राफर के तौर पर काम किया था। इस हॉलीवुड फिल्म का नाम द गांधी मर्डर है। यह ब्रिटिश-इंडियन फिल्म थी जो पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में काम करने को लेकर खुद सरोज खान ने साल 2016 में एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए बताया था। 

Saroj Khan death not only bollywood she did as Choreographer in hollywood film The Gandhi Murder
सरोज खान - फोटो : सोशल मीडिया

सरोज खान ने कहा था, 'मैं इस समय एक हॉलीवुड फिल्म के लिए काम कर रही हूं। मुझे केवल उनके लिए खुद को आरक्षित करना है। अभी तक फिल्म के नाम का पता नहीं चला है। बस इतना पता है कि यह कहानी तीन लोगों की है जो गांधी जी को मार देते हैं। मैं इस फिल्म में कोरियोग्राफर के तौर पर काम कर रही हूं।' आपको बता दें कि सरोज खान ने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में कोरियोग्राफर की भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Saroj Khan death not only bollywood she did as Choreographer in hollywood film The Gandhi Murder
सरोज खान - फोटो : सोशल मीडिया

सरोज खान ने कई शानदार अभिनेत्रियों के साथ काम किया था। बात करें बॉलीवुड में सरोज खान के गाने आखिरी गाने की तो उन्होंने आखिरी बार माधुरी दीक्षित को कलंक फिल्म के गाने 'तबाह हो गए' के लिए कोरियोग्राफ किया था। इस गाने में सरोज खान ने माधुरी को डांस सिखाया था जिसे खूब पसंद किया गया था। 

विज्ञापन
Saroj Khan death not only bollywood she did as Choreographer in hollywood film The Gandhi Murder
सरोज खान - फोटो : सोशल मीडिया

सरोज खान और माधुरी दीक्षित की जोड़ी बॉलीवुड की शानदार जोड़ियों में से एक थी। इन दोनों ने एक साथ बॉलीवुड के कई शानदार और सुपरहिट गानों के लिए काम किया था। सरोज खान ने माधुरी दीक्षित के धक-धक, डोला रे डोला, एक दो तीन, चोली के पीछ क्या है जैसे शानदार गानों को कोरियोग्राफ किया था। इन सभी गानों को गिनती बॉलीवुड के सदाबाहर गानों में होती है। 

पढ़ें: माधुरी दीक्षित और सरोज खान की जोड़ी थी सबसे शानदार, आखिरी बार इस सुपरहिट गाने में दोनों ने साथ किया था काम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed