सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड के लिए काल साबित हो रहा है साल 2020, पिछले कुछ वक्त में इन 13 हस्तियों ने दुनिया को कहा अलविदा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 03 Jul 2020 10:59 AM IST
विज्ञापन
Saroj Khan death Sushant Singh Rajput Wajid Khan Irrfan Khan and Rishi Kapoor including seven bollywood celebrity die in last three month
इरफान खान , सरोज खान, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2020 बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक काल बनता जा रहा है। एक तरफ जहां पूरी इंडस्ट्री में कोरोना वायरस को प्रकोप जारी है वहीं कई शानदार सितारों ने इस दुनिया को छोड़ दिया है। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद अब मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन को गया है। वह 71 साल की थी। सरोज खान को सांस लेने में शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां गुरुवार देर रात करीब 1.52 बजे कार्डियक अरेस्ट से उनकी मौत हो गई। जब से पूरे देश में लॉकडाउन लगा तब से अब तक 13 बड़ी हस्तियों का निधन हो चुका है। आपको बताते हैं इन 13 हस्तियों के बारे में...

Trending Videos
Saroj Khan death Sushant Singh Rajput Wajid Khan Irrfan Khan and Rishi Kapoor including seven bollywood celebrity die in last three month
इरफान खान - फोटो : सोशल मीडिया

इरफान खान
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपने अभिनय से लाखों दिलों को जीतने वाले अभिनेता इरफान खान का निधन 29 अप्रैल को हो गया था। साल 2018 में इरफान खान को पता चला था कि वह न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर जैसी खतरनाक बीमारी से पीड़ित थे। निधन से पहले तबीयत बिगड़ने पर उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन वो जिंदगी की जंग हार गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Saroj Khan death Sushant Singh Rajput Wajid Khan Irrfan Khan and Rishi Kapoor including seven bollywood celebrity die in last three month
ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

ऋषि कपूर
इरफान खान की मौत के ठीक अगले ही दिन 30 अप्रैल को दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया। वह कैंसर से पीड़ित थे। करीब एक साल तक उनका अमेरिका में इलाज भी चला था लेकिन इसके बाद भी वह बीमारी से जंग नहीं जीत पाए। 24 घंटे से भी कम वक्त में दो अभिनेताओं का चले जाना किसी बड़े सदमे से कम नहीं था। 

Saroj Khan death Sushant Singh Rajput Wajid Khan Irrfan Khan and Rishi Kapoor including seven bollywood celebrity die in last three month
योगेश गौर - फोटो : सोशल मीडिया

योगेश गौर
29 मई को बॉलीवुड ने दिग्गज गीतकार योगेश गौर को खो दिया था। योगेश ने हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक गीत दिए थे। उनकी गिनती उन गीतकारों में होती थी जिन्होंने अपने समय में सबसे बेहतरीन फिल्मकार रहे ऋषिकेश मुखर्जी, बासु चटर्जी आदि के साथ खूब काम किया था। उनके निधन से बॉलीवुड को बड़ा झटका लगा था। 
 
विज्ञापन
Saroj Khan death Sushant Singh Rajput Wajid Khan Irrfan Khan and Rishi Kapoor including seven bollywood celebrity die in last three month
सलमान खान के साथ अभिनेता मोहित बघेल - फोटो : अमर उजाला

मोहित बघेल
मशहूर अभिनेता और कॉमेडियन मोहित बघेल का निधन 23 मई को हो गया था। मोहित लंबे समय से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से ग्रस्त थे। उनकी उम्र सिर्फ 27 साल ही थी। मोहित ने सलमान खान, परिणीति चोपड़ा जैसे बड़े कलाकारों के साथ काम किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed