सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

कास्टिंग काउच पर सरोज खान का बड़ा बयान, 'रेप के बदले रोटी देता है बॉलीवुड यूं ही छोड़ नहीं देता'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 24 Apr 2018 04:04 PM IST
विज्ञापन
saroj khan statement about casting couch in film industry
सरोज खान

बॉलीवुड में आजकल कास्टिंग काउच के बारे में हर एक्ट्रेस खुलकर बोल रही हैं । इन्हीं के बीच सरोज खान का बयान भी सामने आया है। कोरियोग्राफर सरोज खान ने कास्टिंग काउच पर एक विवादित बयान दिया है और इस पर बवाल भी खड़ा हो सकता है । 

Trending Videos
saroj khan statement about casting couch in film industry
Saroj Khan

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सरोज खान ने कास्टिंग काउच को गलत नहीं ठहराया । उन्होंने कहा कि कास्टिंग काउच होना कोई नई बात नहीं है । ये तो बाबा आदम के जमाने से चले आ रहे हैं । हर लड़की के ऊपर कोई ना कोई हाथ साफ करने की कोशिश करता है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
saroj khan statement about casting couch in film industry
Saroj Khan

सरोज ने कहा, 'सरकार के लोग करते हैं फिर आप लोग फिल्म इंडस्ट्री के पीछे क्यों पड़े रहते हो । फिल्म जगत कम से कम रोटी तो देता है । रेप करके छोड़ तो नहीं देता । ये सब लड़की के ऊपर होता है कि वो क्या चाहती है । अगर वो किसी के हाथ नहीं आना चाहती तो ना आए ।'
 



 

saroj khan statement about casting couch in film industry
सरोज खान

उन्होंने आगे कहा, 'अगर तुम्हारे पास आर्ट है तो क्यों अपने आप को बेचोगे । फिल्म इंडस्ट्री के बारे में कुछ मत कहना । वो हमारी माई-बाप है ।' सरोज खान के इस बयान से ये जाहिर हो रहा है कि इन सब के लिए लड़की की इच्छा होती है । 
 



 

विज्ञापन
saroj khan statement about casting couch in film industry
सरोज खान

लड़की नहीं चाहेगी तो ये सब नहीं होगा । सरोज खान अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। पिछले दिनों उनके कोरियोग्राफ किए गाने 'एक दो तीन' को रिक्रिएट किया गया । इस बात से सरोज खान काफी नाराज हो गई थीं । 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed