फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रतिक्रिया: सतीश कौशिक ने किया था गर्भवती नीना गुप्ता को शादी के लिए प्रपोज, अब बताई वजह

Sat, 19 Jun 2021 09:05 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sat, 19 Jun 2021 09:05 AM IST
विज्ञापन
Satish Kaushik Told The Reason Why He Wanted To Marry Pregnant Neena Gupta
नीना गुप्ता और सतीश कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री नीना गुप्ता इन दिनों अपनी किताब 'सच कहूं तो: मेरी आत्मकथा' को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस किताब में उन्होंने अपनी पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल जिंदगी से जुड़े कई राज साझा किए हैं। इस किताब में उन्होंने अपने दोस्त और अभिनेता सतीश कौशिक के बारे में एक दिलचस्प खुलासा किया है। ऑटोबायोग्राफी में नीना ने बताया कि जब वो प्रेग्नेंट थीं तब सतीश कौशिक ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था। अभिनेत्री ने बताया था कि सतीश ने तब कहा था कि अगर उनका बच्चा डार्क स्किन का पैदा होता है तो शादी के बाद वह यह कह सकेंगी कि यह सतीश कौशिक का बच्चा है। हालांकि नीना ने सतीश के ऑफर को ठुकरा दिया था।



नीना गुप्ता के इस खुलासे पर सतीश कौशिक ने दिया जवाब
अब एक इंटरव्यू के दौरान सतीश ने इस मुद्दे पर रिएक्ट करते हुए अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा है कि मैं नीना के अकेलेपन को लेकर चिंतित था। यह ऑफर मेरी दोस्त के लिए जरूरत के वक्त हंसी-मजाक, चिंता, सम्मान और सपोर्ट का एक मिलाजुला रूप था। वो मेरी आज भी अच्छी दोस्त हैं और एक बेहतरीन अदाकारा भी हैं।

Satish Kaushik Told The Reason Why He Wanted To Marry Pregnant Neena Gupta
सतीश कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया

सतीश ने उस घटना को याद करते हुए कहा, 'जैसा कि किताब में लिखा है कि मैंने नीना को शादी के लिए प्रपोज किया। मैंने तब उससे कहा था 'मैं हूं ना, तू चिंता क्यों करती है?' इसके बाद नीना की आंखों में आंसू आ गए थे। उस दिन से हमारी दोस्ती और मजबूत होती गई। मैं खुश हूं कि उसने एक ऐक्टर के तौर पर बहुत अच्छा काम किया है। वह हमारे समाज में एक मजबूत औरत के तौर पर पहचानी जाती हैं। नीना के पति विवेक मेहरा भी मेरे अच्छे दोस्त हैं।'

Satish Kaushik Told The Reason Why He Wanted To Marry Pregnant Neena Gupta
नीना गुप्ता - फोटो : instagram

इसके पहले नीना गुप्ता की मां की आत्महत्या की कोशिश करने की बात सामने आई थी। अभिनेत्री ने बताया था कि, 'मेरे पिता में इतना साहस था कि मेरी मां जिनसे वह प्यार करते थे उनसे शादी करें। इसके अलावा वह एक अच्छे बेटे भी थे। इस कारण  उनके पिता ने जब अपने ही समाज की औरत से शादी करने के लिए कहा तो उन्होंने मना नहीं किया।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Satish Kaushik Told The Reason Why He Wanted To Marry Pregnant Neena Gupta
नीना गुप्ता - फोटो : Insatagram- @neena_gupta

अभिनेत्री लिखती हैं, 'पिता से मिले उस धोखे की वजह से मेरी मां पूरी तरह से टूट गई थी। उन्होंने अपनी जिंदगी खत्म करने की नाकाम कोशिश भी की थी। मुझे काफी वक्त बाद समझ आया कि मेरे पिता खाना खाने के बाद कहा जाते हैं। वह सुबह नाश्ते के लिए नहीं आते थे। कपड़े बदलने के बाद दफ्तर चले जाते थे। हम उनकी दूसरी वाइफ को सीमा आंटी कहा करते थे।'

विज्ञापन
Satish Kaushik Told The Reason Why He Wanted To Marry Pregnant Neena Gupta
नीना गुप्ता - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वर्क फ्रंट की बात करें तो नीना गुप्ता को आखिरी बार फिल्म 'सरदार का ग्रैंडसन' में देखा गया था। फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी और इसमें अभिनेत्री ने 90 साल की बूढ़ी औरत का किरदार निभाया है। नीना गुप्ता जल्द ही '83', 'डायल 100' और 'ग्वालियर' जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed