बीते कुछ समय से पूरी दुनिया में रंगभेद को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। इसके खिलाफ कई बॉलीवुड सितारों ने भी अपनी आवाज उठाई है। इतना ही नहीं कुछ सौंदर्य उत्पाद कंपनियों ने तो रंगभेद की वजह से अपने उत्पादों में काफी बदलाव कर लिए हैं। इस बीच बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शांतिप्रिया ने अपने सांवला रंग को लेकर बड़ी बात बोली है। उन्होंने खुलासा किया है सांवलेपन की वजह से एक बार अभिनेता अक्षय कुमार ने उनका मजाक बनाया था।
अक्षय कुमार की इस हीरोइन का सांवले रंग को लेकर उड़ चुका है मजाक, अब बोलीं- 'उस वक्त मैं सहम जाती और..'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री शांतिप्रिया ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत अक्षय कुमार के साथ फिल्म सौगंध से की थी। उन्होंने हाल ही में मीडिया से बात की। इस दौरान शांतिप्रिया ने बताया कि सांवला रंग होने की वजह से उन्हें बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में काफी कुछ झेलना पड़ा है। लोग फिल्म के सेट पर उनके सांवलेपन का काफी मजाक बनाते थे। साथ ही वह यह मानती हैं कि अब पहले से माहौल काफी बदल गया है।
शांतिप्रिया ने कहा, '90 के दशक की तुलना में अब आज समय बदल गया है, अब आपके सांवले रंग पर खुलेआम टिप्पणी नहीं होती है, लेकिन पहले मैं जब बॉलीवुड में काम करने आई तो मेरा सांवला रंग ही मेरा दुश्मन बन गया था।' अपनी पहली फिल्म सौगंध से जुड़े एक बुरे अनुभव का साझा करते हुए शांतिप्रिया ने कहा, 'उस दौरान मुझे पूरे क्रू मेंबर्स के सामने जोर से पूछा जाता था कि आपका का मेकअप किसने किया है, मैं डरते हुए कहती कि मैंने अपना मेकअप खुद किया है। उसके बाद शूटिंग तक रोक दी जाती थी।'
शांतिप्रिया ने उस मजाक को भी याद दिया जब फिल्म के सेट पर एक बार अक्षय कुमार ने उनके सांवले रंग को लेकर काफी मजाक बनाया था और वह कुछ बोलने की स्थिति में नहीं रहीं। यह किस्सा फिल्म इक्के पे इक्का की शूटिंग के समय का था। शांतिप्रिया ने कहा, 'फिल्म की कहानी के अनुसार अभिनेत्री को एक शॉर्ट ड्रेस में सीन देना था। मैं इस सीन को स्किन के रंग का स्टॉकर पहनकर कर रही थी, लेकिन स्टॉकर पहनने के बाद भी मेरे घुटने सांवले दिख रहे थे तो अक्षय कुमार ने मेरा मजाक उड़ाया था।'
शांतिप्रिया ने आगे कहा, 'सेट पर अक्षय कुमार के अलावा और भी कई लोग मौजूद थे। सबके सामने अक्षय ने कहना शुरू किया कि अरे शांति के पैरों में बड़े-बड़े ब्लड क्लॉट्स हैं, उन्होंने सबके सामने यह बात कई बार बोली। मुझे भी कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि ब्लड क्लॉट्स मेरे पैर में कहां से आ गया। उस वक्त अक्षय की बात सुनकर मेरे चेहरे का रंग उड़ गया था, मैं हैरान रह गई थी, मुझे लग रहा था, कौन क्या सोच रहा होगा। मतलब बहुत ही असहज महसूस हुआ था। हालांकि, अक्षय कुमार मेरे बहुत अच्छा दोस्त हैं और मैं उनकी कोई शिकायत नहीं कर रही हूं। लेकिन मैं ये बताना चाहती हूं किसी के रंग का मजाक बनाना उसको कितना बुरा लग सकता है।'
पढ़ें: शुरू हो गया फिल्मों की होम डिलीवरी का काउंटडाउन, देखिए लक्ष्मी बम, भुज, सड़क 2 और बिग बुल की पहली झलक