दिलीप कुमार (Dilip Kumar) और सायरा बानो (Saira Banu) की नातिन सायशा सहगल (Sayyeshaa Saigal) आज शादी के बंधन में बंध गईं। सायशा और तमिल एक्टर आर्या की शादी हैदराबाद में आज (10 मार्च) को हुई। जिसकी एक वीडियो सामने आई है। इसमें कुछ रिश्तेदार इस नवविवाहित जोड़े को शादी की बधाईयां देते दिख रहे हैे। शादी से ठीक एक दिन पहले सायशा और आर्या की संगीत सेरेमनी का फंक्शन रखा गया था। संगीत सेरेमनी में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई सेलिब्रिटीज भी पहुंचे थे।
VIDEO: दिलीप कुमार-सायरा बानो की नातिन की हुई शादी, लाल साड़ी में खूब जंच रही सायशा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सायशा और आर्या की शादी ताज फलकनुमा होटल में हुई जहां उनके सारे रिश्तेदार इकट्ठे हुए। शादी में सायशा लाल और सफेद रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इसके साथ ही सायशा ने साड़ी के मेचिंग चूढ़ा भी पहना हुआ था। वहीं, दूल्हेराजा आर्या पारंपरिक कड़ाई जड़ा कुर्ता और पेंट में नजर आए। आर्या ने चश्मा भी लगाया हुआ था।
#arya #sayyeshaa ❤️❤️ @aryaoffl @sayyeshaa
A post shared by 💘ARYA~SAYYESHAA💘 (@arya_sayyeshaa) on
इससे पहले संगीत सेरेमनी में सायशा ने सिल्वर और व्हाइट कॉम्बिनेशन का लहंगा पहना हुआ था तो वहीं आर्या ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी पहने हुए थे। दोनों एक साथ बेहद खूबसूरत लग रहे थे। इस खास मौके पर बॉलीवुड के कई दिग्गज सेलिब्रिटी संजय दत्त और आदित्य पंचोली भी पहुंचे थे। वायरल तस्वीरों में सायशा और आर्या स्टेज पर कई लोगों से मिलते हुए भी नजर आए।
View this post on Instagram
A post shared by sayyesha (@sayyesha_official_fc) on Mar 9, 2019 at 12:10pm PST
संगीत सेरेमनी के फंक्शन को और खास बनाने के लिए सायशा और आर्या स्टेज पर उतर आए। इन दोनों ने बॉलीवुड के हिट नंबर्स पर डांस किया। इन दोनों के डांस का एक वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें दोनों 'जब वी मेट' के 'मोजा ही मोजा' गाने पर ठुमकते हुए दिखाई दे रहे थे। खास बात यह है कि सायाशा महज 21 साल ही हैं। वहीं आर्या उनसे उम्र में 17 साल बड़े हैं। सायशा अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' में नजर आ चुकी हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Celebrity Couple (@celebritycouple.insta) on Mar 8, 2019 at 8:37am PST
इन दोनों की शादी की सभी रस्में हैदराबाद में हुईं। सायशा के पिता जाने-माने अभिनेता और प्रोड्यूसर सुमित सहगल हैं। सायशा सहगल, आर्या ने साउथ की कई फिल्मों में साथ काम किया है। इन दिनों यह दोनों अपनी आने वाली फिल्म Kaapaan की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म का निर्देशन केवी आनंद कर रहे हैं। फिल्म में सायशा और आर्या के अलावा सूर्या और मोहनलाल जैस कलाकार भी मुख्य भूमिका में हैं।
Stylishstar @alluarjun attends @arya_offl @sayyeshaa's Sangeeth ceremony in Hyderabad yesterday. pic.twitter.com/2QlRLXOCZa
— SKN (ఎస్ కె ఎన్) (@SKNonline) March 10, 2019