फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'किन्नर' बन भी बॉलीवुड में तहलका मचा चुकी हैं 'फूलन देवी', इन 9 एक्टर्स ने भी निभाए हैं ऐसे किरदार

Sun, 13 Jan 2019 05:26 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Sun, 13 Jan 2019 05:26 PM IST
विज्ञापन
seema biswas 54th birthday on 14 january and her eunuch role
bollywood

फिल्म जगत और थिएटर की जानी-मानी अभिनेत्री सीमा बिस्वास कल 14 जनवरी को अपना 54 वां जन्मदिन मनाएंगी। उनका जन्म साल 1965 को भारत के पूर्वी राज्य असम के नलबारी में हुआ था। साल 1994 में आई फिल्म बेंडिट क्वीन ने उन्हें हिंदी सिनेमा में बड़ी पहचान दिलाई थी। इस फिल्म के लिए उन्होंने बेस्ट एक्ट्रेस के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया था। सीमा को फिल्मों में कई कैरेक्टर रोल में देखा गया है। ऐसे में वह फिल्म में किन्नर का रोल करने में भी पीछे नहीं हटीं। सीमा के साथ-साथ बात करेंगे उन फिल्मी सितारो की जिन्होंने फिल्मों में एक किन्नर की भूमिका अदा की।  

seema biswas 54th birthday on 14 january and her eunuch role
bollywood

इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे एक्टर महेश मांजरेकर की। महेश मराठी और हिंदी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता हैं। उन्होंने फिल्मों में ज्यादातर खलनायक की भूमिका में देखा जाता है। साल 2013 में फिल्म रज्जो में महेश मांजरेकर ने अपनी बीट से हटकर एक  किन्नर का किरदार अदा किया था। 

seema biswas 54th birthday on 14 january and her eunuch role
bollywood

अभिनेता सदाशिव अमरापुरकर फिल्मों में अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते थे। हालांकि आज वह हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी फिल्में आज लोगों के जहन में हैं। सदाशिवम कभी कॉमेडी तो कभी विलेन के किरदार में नजर आते रहे थे लेकिन संजय दत्त की सुपरहिट फिल्म 'सड़क' में उन्होंने एक किन्नर का रोल किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
seema biswas 54th birthday on 14 january and her eunuch role
bollywood

हिंदी सिनेमा में अपनी साइको खलनायकी से मशहूर अभिनेता आशुतोष राणा ने कई फिल्मों में तरह-तरह के किरादरों को जिया। वह फिल्मों में आज भी नजर आते हैं। हाल ही में उन्हें रणवीर सिंह की सुपरहिट फिल्म सिम्बा में देखा गया था। बता दें कि साल 2005 में फिल्म 'शबनम मौसी' में उन्हें किन्नर के किरदार में देखा गया था। 

विज्ञापन
seema biswas 54th birthday on 14 january and her eunuch role
bollywood

इस कड़ी में अभिनेता निर्मल पांडे का भी नाम शामिल है। बता दें कि साल 2010 में निर्मल पांडे का देहांत हो गया था। उन्हें बहुत कम फिल्मों में देखा गया लेकिन उन्होंने जितनी भी फिल्में की वह दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ गए। निर्मल फिल्मों में ज्यादार कॉन्ट्रेक्ट किलर और खलनायकों की भूमिका में नजर आते थे। बता दें कि फिल्म 'दायरा' में वह किन्नर बने थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed