बॉलीवुड किंग शाहरुख खान और तापसी पन्नू स्टारर 'डंकी' इस साल की सबसे चर्चित बॉलीवुड फिल्मों में से एक है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। फिल्म को दर्शकों की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। शाहरुख के फैंस डंकी में उनके अभिनय की खूब प्रशंसा कर रहे हैं। हाल ही में फिल्ममेकर्स ने डंकी का एक नया गाना रिलीज किया है। इस नए गाने का नाम 'मैं तेरा रास्ता देखूंगा' है।
Dunki New Song Out: डंकी का नया गाना 'मैं तेरा रास्ता देखूंगा' हुआ रिलीज, तापसी का इंतजार करते दिखे शाहरुख खान
'मैं तेरा रास्ता देखूंगा' को बड़ी ही खूबसूरती के साथ दिखाया गया है। गाने में शाहरुख को तापसी के साथ बिताए उनके अच्छे पलों को याद करते हुए दिखाया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'डंकी' का यह नया गाना 'मैं तेरा रास्ता देखूंगा' शाहरुख खान और तापसी पन्नू पर फिल्माया गया है। मेकर्स ने आज बुधवार, 27 दिसंबर को नया दिल तोड़ देने वाला ट्रैक जारी किया है। यह गाना दर्शकों को बेहद ही भावुक कर देने वाला है। डंकी के इस नए गाने को शादाब फरीदी, अल्तमश फरीदी ने गाया है। इस गाने को प्रीतम ने कंपोज है। वहीं, अमिताभ भट्टाचार्य ने इस खूबसूरत गाने को लिखा है। फिल्म के नए गाने में एक महत्वपूर्ण पल दर्शाया गया है। गाने में शाहरुख और तापसी के किरदारों के बीच वियोग दिखाया गया है।
लेदर की टाइट ड्रेस में जाह्नवी ने सर्दी में बढ़ाया इंटरनेट का पारा
'मैं तेरा रास्ता देखूंगा' को बड़ी ही खूबसूरती के साथ दिखाया गया है। गाने में शाहरुख को तापसी के साथ बिताए उनके अच्छे पलों को याद करते हुए दिखाया गया है। उनका किरदार आज भी उनका इंतजार करता है और उनकी चाहत रखता है। शाहरुख खान के फैंस को यह गाना बेहद पसंद आ रहा है। किंग खान ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर यह गाना साझा किया है।
Dunki: किंग खान ने बताया डंकी का पसंदीदा गाना, 'आस्क एसआरके' सेशन में फैन से शाहरुख ने की यह मजेदार अपील
शाहरुख ने गाना साझा करते हुए लिखा, 'इस गाने में डंकी की यात्रा की सबसे दिल को छू लेने वाली भावनाएं हैं। प्यार की चाहत, एक ऐसा प्यार जो बिना किसी शर्त के है, जैसा हार्डी अपनी मनु के लिए महसूस करते हैं। इसे सुनना जरूर और इसकी पूरी कहानी जानने थिएटर में आना। मैं आपका रास्ता देखूंगा।'
Iss song mein Dunki ki journey ke sabse heart-touching emotions hai. Longing for love, a love that is unconditional just like what Hardy feels for his Manu!@ipritamofficial aur @OfficialAMITABH ki yeh melody dil ke har kone tak pahochti hai.
Aur uspe chaar chaand laga deti… pic.twitter.com/1kMuFAaSln
वहीं, डंकी की बात करें तो बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। 'डंकी' एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। फिल्म में शाहरुख खान और तापसी पन्नू के अलावा विक्की कौशल और बोमन ईरानी अहम भूमिका में नजर आए हैं।