{"_id":"5c5a61a0bdec2273a83b9faa","slug":"shah-rukh-khan-daughter-suhana-khan-shows-her-acting-skils","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जाह्नवी के बाद शाहरुख खान की बेटी सुहाना का डेब्यू, एक्टिंग करते हुए पहली तस्वीर आई सामने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जाह्नवी के बाद शाहरुख खान की बेटी सुहाना का डेब्यू, एक्टिंग करते हुए पहली तस्वीर आई सामने
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 06 Feb 2019 10:01 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
suhana khan
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में इन दिनों एक के बाद एक स्टार किड्स डेब्यू कर रहे हैं। जाह्नवी कपूर और सारा अली खान के बाद जिस स्टार किड की सबसे ज्यादा चर्चा है वो कोई और नहीं बल्कि किंग खान शाहरुख की बेटी सुहाना खान हैं। लंबे समय से चर्चा है कि सुहाना जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं।
2 of 5
suhana khan
- फोटो : instagram
अब सुहाना खान की एक तस्वीर सामने आई है जिससे साबित होता है कि वो एक्टिंग को लेकर बेहद सीरियल हैं और जमकर मेहनत भी कर रही हैं। दरअसल, सुहाना की एक तस्वीर उनके फैन पेज ने शेयर की है। कॉलेज ड्रामा में हुए इस प्ले में सुहाना अपने किरदार में डूबी हुई दिख रही हैं।
3 of 5
suhana khan
- फोटो : file photo
शाहरुख चाहते हैं कि उनकी बेटी सुहाना एक्टिंग में अपना करियर बनाएं और बेटा आर्यन डायरेक्टर बने। अबराम को लेकर शाहरुख कहते हैं कि वो टेनिस प्लेयर बनकर ज्यादा कूल दिखेंगे। बीते दिनों शाहरुख ने 'फिल्म फेयर' को दिए एक इंटरव्यू में सुहाना को लेकर खुलकर बात की और इस दौरान उन्होंने एक बड़ा खुलासा भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
suhana khan
- फोटो : file photo
शाहरुख खान ने कहा, 'हां सुहाना एक्टिंग करना चाहती हैं लेकिन उससे पहले उन्हें 3-4 साल की ट्रेनिंग की जरूरत है। अभी वो लंदन में थियेटर कर रही हैं। उम्मीद है कि वो जल्द ही अमेरिका शिफ्ट होंगी। वह एक्टिंग सीखने यहां आई थीं इसलिए उन्हें फिल्म के सेट पर समय बिताने की जरुरत थी।'
विज्ञापन
5 of 5
suhana khan
- फोटो : file photo
शाहरुख ने खुलासा किया कि फिल्म 'जीरो' में सुहाना खान असिस्टेंट डायरेक्टर थीं। उन्होंने कहा, 'हम जीरो के लिए एक गाना शूट कर रहे थे। मैं चाहता था कि वह कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा को देखें क्योंकि दोनों ही अलग-अलग तरह के कलाकार हैं। कटरीना का अपना आकर्षण है और अनुष्का का अपना तरीका है लेकिन उन्होंने इसके बजाय मुझे घर से समय पर लाने के लिए सहायक निर्देशक के रूप में रखा। वह कहती थीं, 'पापा, शॉट तैयार है'।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।