{"_id":"5c5a62b2bdec227f1c76b65d","slug":"kareena-kapoor-talk-about-second-wedding-with-lakme-fashion-week","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सैफ से शादी के 6 साल बाद करीना कपूर ने किया खुलासा, 'मेरी इनके साथ हुई है दूसरी शादी'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सैफ से शादी के 6 साल बाद करीना कपूर ने किया खुलासा, 'मेरी इनके साथ हुई है दूसरी शादी'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 06 Feb 2019 10:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
saif ali khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हाल ही में करीना कपूर (Kareena Kapoor) लैक्मे फैशन वीक (Lakme Fashion Week) की शो स्टॉपर बनी थीं । शो के आखिरी दिन करीना ने ब्लैक कलर की ड्रेस में रैंप वॉक किया था । उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं । इसी दौरान उन्होंने मीडिया को भी संबोधित किया था ।
2 of 5
kareena kapoor khan
- फोटो : instagram
इस बातचीत में करीना ने ऐसा खुलासा किया जिसे सुनकर सब चौंक गए । दरअसल, करीना ने कहा कि उनकी सैफ के अलावा भी दूसरी शादी हुई है । करीना के इस खुलासे के बाद फैंस जरूर जानना चाहते होंगे आखिर करीना ने ऐसा क्यों कहा और उन्होंने दूसरी शादी किससे की है ।
3 of 5
kareena kapoor
हम आपको बता दें कि करीना के अनुसार उनकी दूसरी शादी लैक्मे फैशन वीक के परिवार से हुई है । इस मौके पर करीना कपूर ने कहा कि बतौर ब्रांड और कलाकार उन दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थाम रखा है । इतना ही नहीं इन दोनों ने ऐसा आगे भी करते रहने का प्रण ले रखा है इसलिए यह एक शादी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kareena kapoor khan
करीना कहती हैं, ' लैक्मे मेरे बिना पूरा नहीं है और मैं इसके बिना पूरी नहीं हूं । मैं इस समय की प्रतीक्षा करती हूं कि मुझे अब रैंप पर वॉक करने का अवसर मिलेगा। यह मेरे लिए परिवार से बढ़कर है । यह बहुत ही अद्भुत यात्रा रही है । मैं आज बहुत ही ग्लैमरस महसूस कर रही हूं ।'
विज्ञापन
5 of 5
kareena kapoor khan
बता दें कि इस फैशन शो में रणवीर सिंह, अनिल कपूर और जाह्नवी कपूर जैसे बड़े कलाकारों ने रैंप वॉक किया था । बता दें कि करीना को करण जौहर की फिल्म 'तख्त' के लिए साइन किया गया है । इसमें करीना, जाह्नवी और रणवीर सिंह साथ नजर आएंगे ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।