बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। उनकी आखिरी फिल्म जीरो थी जो साल 2018 में आई थी। उनकी ये फिल्म फ्लॉप साहिब हुई। इसके बाद शाहरुख खान अभी तक किसी भी फिल्म में नजर नहीं आए हैं। हालांकि इस बारे वह यह साफ कर चुके हैं वह जल्द ही अपनी अगली फिल्म साइन करेंगे, लेकिन उनके फैंस अक्सर उनसे अगली फिल्म के बारे में पूछते रहते हैं।
फैन ने शाहरुख खान से पूछा सवाल- 'फिल्म कब साइन करेंगे', किंग खान ने दिया ये शानदार जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बार फिर से उनके फैंस ने उनसे अगली फिल्म के बारे में पूछा है। दरअसल शाहरुख खान इन दिनों ट्विटर पर #AskSRK के जरिए अपने फैंस के सवालों के जवाब देते हैं। इस दौरान एक बार फिर से शाहरुख के फैंस ने उनकी अगली फिल्म के बारे में पूछा है। adil नाम के फैन ने उनसे फिल्मी अंदाज में अगली फिल्म के बारे में पूछा, जिसका शाहरुख खान ने मजेदार अंदज में जवाब दिया।
adil ने शाहरुख को ट्वीट कर पूछा- 'स्क्रिप्ट पर बहुत पढ़ी होंगी आपने अब एक आध साइन भी कर दो।' फैन की इस बात का शाहरुख खान ने मजेदार अंदाज में जवाब देते हुए लिखा, 'अबे साइन तो कर दूं... अभी शूटिंग कौन करेगा।' Mahaprasad Nanda नाम के यूजर ने लिखा, 'आप अपने फैंस को क्या मैसेज देना चाहेंगे जो आपकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।' शाहरुख खान ने इसका जवाब देते हुए लिखा, 'ज्यादातर सब्र का फल अच्छा ही होता है'।
Abe sign to kar doon...abhi shooting kaun karega!! https://t.co/KwCDQY8q9L
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) April 20, 2020
Sabr ka phal acchha hi hota hai...mostly. https://t.co/xDahZgSiyh
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) April 20, 2020
इसके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी फिल्मों को लेकर तरह-तरह के सवाल किए हैं। इसके अलावा फैंस ने शाहरुख खान से कोरोना पर बनाए सलमान खान के गाने के बारे में भी पूछा। एक फैन ने पूछा, 'सलमान खान ने अपना नया गाना करोना ना रिलीज किया है। इस गाने को खुद सलमान ने ही गाया है। क्या आपने वो गाना सुना?' फैन के इस सवाल का भी शाहरुख खान ने मजेदार अंदाज में जवाब दिया।
Is it alright if I can forward the scripts to you also. Don’t stress will do lots of films my man. https://t.co/8eskzncP59
शाहरुख खान ने सलमान खान का नया गाना सुनने के सवाल पर जवाब में लिखा, 'भाई कमाल का सिंगल और सिंगर है।' शाहरुख खान का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स और सलमान खान के फैंस भी उनके इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
पढ़ें: भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ चुकी हैं दीपिका चिखलिया, लालकृष्ण आडवाणी ने की थी 'सीता' की आवाज की तारीफ