सब्सक्राइब करें

Stars Fees : पार्टी में शिरकत करने की फिल्मों जितनी फीस लेते हैं ये स्टार्स, जानकर उड़ जाएंगे होश

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 13 Jul 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan to Salman khan akshay kumar katrina kaif these bollywood Stars takes a big amount for performing in wedding parties functions
शाहरुख खान-कटरीना कैफ-सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सितारे अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाते हैं। सिने हस्तियों के लुक और एक्टिंग पर दर्शक भी जमकर प्यार लुटाते हैं। दर्शकों के प्यार की बदौलत फिल्मी सितारे स्टारडम हासिल करते हैं और यही स्टारडम उनके लिए कमाई के दूसरे दरवाजे खोलता है। बढ़ती लोकप्रियता के बाद इन सितारों के लिए आमदनी का एक नया स्रोत बनते हैं निजी पार्टी-समारोह। इसके लिए यह अच्छी-खासी कीमत वसूलते हैं। जी हां, बॉलीवुड सितारे मुहमांगी कीमत मिलने पर निजी पार्टीज में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार, कटरीना कैफ समेत कई सितारे इस लिस्ट में शामिल हैं, जो शादी-पार्टी में डांस परफॉर्मेंस करते हैं, लेकिन इसके लिए आपको अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। आइए जानते हैं, इन स्टार्स की फीस...

Trending Videos
Shah Rukh Khan to Salman khan akshay kumar katrina kaif these bollywood Stars takes a big amount for performing in wedding parties functions
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान ने अपने करियर में कई जबरदस्त फिल्में दी हैं। इन दिनों वह अपनी फिल्म 'पठान' और 'जवान' को लेकर खूब चर्चा में हैं। यू तो किंग खान के पास दौलत और शोहरत की कोई कमी नहीं है। मगर, निजी शादी पार्टी में भी वह खूब शिरकत करते हैं। इसके बदले वह अच्छी खासी रकम चार्ज करते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहरुख खान किसी बर्थडे पार्टी, शादी या फिर किसी और प्राइवेट फंक्शन में डांस करने के लिए करीब 3 करोड़ रुपए लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan to Salman khan akshay kumar katrina kaif these bollywood Stars takes a big amount for performing in wedding parties functions
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार
बॉलीवुड इंडस्ट्री में खिलाड़ी कुमार के नाम से मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार भी निजी समारोह में बढ़-चढ़कर शिरकत करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके बदले वह करीब 2.5 करोड़ रुपए फीस लेते हैं।

Shah Rukh Khan to Salman khan akshay kumar katrina kaif these bollywood Stars takes a big amount for performing in wedding parties functions
सलमान खान - फोटो : instagram/beingsalmankhan

सलमान खान
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के चाहने वालों की कमी नहीं है। दर्शक इनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। यही वजह है कि निजी पार्टी फंक्शन में बुलाने के लिए भी इनके पास ढेरों निमंत्रण आते हैं। हालांकि, सल्लू इसके लिए मोटी फीस लेते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, किसी पार्टी या फिर प्राइवेट फंक्शन में डांस करने के लिए सलमान खान करीब 2 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं।

विज्ञापन
Shah Rukh Khan to Salman khan akshay kumar katrina kaif these bollywood Stars takes a big amount for performing in wedding parties functions
रितिक रोशन, बॉलीवुड - फोटो : self

रितिक रोशन
अभिनेता रितिक अपने लुक और अभिनय के अलावा अपने डांस के लिए भी जाने जाते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक किसी निजी पार्टी में ठुमके लगाने के लिए रितिक रोशन करीब 2.5 करोड़ रुपए लेते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed