कोरोना वायरस का असर आईपीएल पर भी पड़ा है। आईपीएल की तारीखों को आगे बढ़ा दिया गया है। अब इसका आयोजन 29 मार्च की जगह 15 अप्रैल से होगा। हालांकि फैंस के साथ टीम मालिकों को भी निराशा हुई है। कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक शाहरुख खान ने इस पर दो ट्वीट किए हैं।
IPL का मजा हुआ किरकिरा तो शाहरुख ने किया ट्वीट, बोले- 'सुरक्षा सबसे पहले'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान ने ट्वीट कर लिखा, 'मैदान से बाहर सभी फ्रेंचाइजी मालिकों से मिलना अद्भुत रहा। खेल दर्शकों, खिलाड़ियों और शहरों की सुरक्षा सबसे पहले है। स्वास्थ्य एजेंसियों और सरकार ने जो भी निर्देश दिए हैं उनका पालन किया जाना चाहिए।'
1/2 Wonderful to meet all the Franchise owners ‘off the field’ so to say. The meeting by @Bcci and @ipl was to reiterate what all of us feel...safety first of the spectators, players management & cities we play in. All directives of the health agencies & govt to be followed..
शाहरुख ने इसके आगे लिखा- 'उम्मीद है कि वायरस का प्रसार कम हो जाएगा और आईपीएल चल पड़ेगा। बीसीसीआई और टीमों के मालिकों ने सरकार के परामर्श के साथ निगाह बनाए रखी है।'
2/2. Hope the spread of the virus subsides & the show can go on. BCCI & team owners in consultation with the govt will keep a close watch & decide the way fwd in the health interest of ever1. Lovely 2 meet every1 & then sanitise ourselves repeatedly..@SGanguly99 @JayShah #BPatel
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान के फैंस उनकी आने वाली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच हाल ही में शाहरुख की नई सेल्फी सामने आई है। शाहरुख के साथ अभिनेता राजकुमार राव भी साथ में हैं। ये सेल्फी शाहरुख खान के घर मन्नत के अंदर ली गई है। पीछे की तरफ देंखें तो एक कैमरा नजर आ रहा है साथ ही किताबें भी रखी हुई हैं।
शाहरुख खान की आने वाली फिल्म की बात करें तो ऐसी खबरें हैं कि निर्देशक राजकुमार हिरानी के साथ काम करने जा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग इस साल के मध्य तक शुरू हो सकती है। इसे 2021 में सिनेमाघरों में रिलीज करने की उम्मीद है।
सैफ अली खान के बेटे के साथ फैन ने लेनी चाही सेल्फी, इब्राहिम ने फोन लिया और...