{"_id":"5a6460f04f1c1b67268b5a30","slug":"shah-rukh-khan-wanted-fourth-baby-called-akanksha","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"52 की उम्र में चौथी बार बाप बनना चाहते हैं शाहरुख, बच्चे के नाम का भी कर दिया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
52 की उम्र में चौथी बार बाप बनना चाहते हैं शाहरुख, बच्चे के नाम का भी कर दिया खुलासा
Mon, 22 Jan 2018 07:51 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 22 Jan 2018 07:51 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
shahrukh Khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड किंग शाहरुख खान अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ की वजह से भी सुर्खियों में बने रहते हैं। शाहरुख को कई मौकों पर अपने तीनों बच्चों आर्यन खान, सुहाना खान और अबराम खान के साथ देखा गया है लेकिन शाहरुख की सबसे ज्यादा तस्वीरें छोटे बेटे अबराम खान के साथ वायरल हुई है।
2 of 5
Shahrukh Khan
शाहरुख खान बच्चों से कितना प्यार करते हैं ये हम सब जानते ही हैं। उनके तीसरे बच्चे अबराम के साथ उनकी खूब बनती भी है। शाहरुख अपने बच्चों के साथ एक पिता से ज्यादा दोस्त की तरह रहते हैं।
3 of 5
shahrukh khan
शाहरुख और अबराम की फोटो तो आए दिन वायरल होती रहती है। कभी वह उसे प्यार करते हैं तो कभी दुलारते दिख जाते हैं। वहीं अब लग रहा है शाहरुख अपने चौथे बच्चे की प्लानिंग कर रहे हैं। जिसका नाम वह अभी से तय कर चुके हैं और चौथे बच्चे का नाम आकांक्षा रखेंगे। ऐसा उन्होंने एक टॉक शो के दौरान खुद कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : PTI
दरअसल, शाहरुख 'टीईडी टॉक्स- इंडिया नई सोच नई' के एक एपिसोड की शूटिंग कर रहे थे। शो के दौरान उन्हें 'आकांक्षा' बोलना था जिसे बोलने में वह अटक रहे थे जिस वजह से उन्होंने कई रीटेक भी दिए। जिसके बाद शाहरुख खान ने मजाक में कहा कि, 'मुझे इस नाम को बोलने में कई बार रीटेक लेने पड़े, यह शर्मनाक है। मुझे लगता है जल्द ही चौथा बच्चा करना चाहिए जिसका नाम मैं आकांक्षा रखूंगा।'
विज्ञापन
5 of 5
Shahrukh Khan
बता दें कि, 'टीईडी टॉक्स- इंडिया नई सोच नई' शो में शाहरुख लोगों को प्यार ही नहीं नए आइडियाज शेयर करने की सलाह देते हैं। ये शो सोशल कॉज से जुड़ा हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।