शाहिद कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'ब्लडी डैडी' के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। अभिनेता की इस बड़ी बजट की फिल्म की घोषणा पिछले हफ्ते काफी धूमधाम से की गई थी। फिल्म के ट्रेलर ने फैंस के बीच काफी उत्साह बढ़ा दिया है। शाहिद कपूर का एक्शन अवतार दिखाते इस ट्रेलर के साथ-साथ जिस एक चीज ने सबसे ज्यादा शोर मचाया वह अभिनेता की फीस थी। शाहिद कपूर ने कथित तौर पर फिल्म के लिए 40 करोड़ रुपये से भी ज्यादा फीस चार्ज की है। हालांकि, अब हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अभिनेता ने दावा किया है कि उन्होंने कभी भी पैसे के लिए किसी भी फिल्म में काम नहीं किया।
Shahid Kapoor: पैसों के लिए काम नहीं करते शाहिद! अभिनेता के लिए बेईमानी जैसा होगा फीस के लिए फिल्म से जुड़ना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहिद कपूर के अनुसार उनके लिए पैसा मायने नहीं रखता है। अभिनेता ने कहा, 'काश मेरे पास वह पक्ष होता। ऐसा कभी नहीं होता। ईमानदारी से, मैं कभी-कभी सोचता हूं कि मैं यह कर सकूं, हर कोई अमीर बनना चाहता है लेकिन यह वास्तव में कठिन है। मैं पैसे के लिए अभिनय नहीं कर पाऊंगा, कुछ और कर भी लूं शायद। मैं अभिनय को लेकर बहुत जुनूनी हूं। इसके अलावा आपके पास हमेशा 10/10 की स्थिति नहीं हो सकती है और यह 6 या 7 के आसपास भी हो सकती है। लेकिन केवल पैसे के लिए 4/10 के साथ काम करना मेरे कौशल के प्रति बेईमानी जैसा है। मैं बेईमान नहीं हो सकता।'
Naseeruddin Shah: नसीरुद्दीन के रास्ते का कांटा बना अति आत्मविश्वास! ओम पुरी संग करियर की तुलना में कही यह बात
अभिनेता ने अपनी परवरिश और अपने कौशल के लिए अपने माता-पिता के प्यार को देखते हुए यह तर्क दिया। उन्होंने कहा, 'आप देखिए, मेरे माता-पिता पंकज कपूर और नीलिमा अजीम में अपने काम के लिए कितना जुनून था। वे करोड़पति और खरबपति नहीं थे, लेकिन उन्होंने अपना जीवन विनम्रता से व्यतीत किया। वे भले ही स्थापित, बेहद प्रशंसित और विश्वसनीय कलाकार रहे हों लेकिन वे करोड़ों रुपये वाले सुपरस्टार नहीं थे। मेरे माता-पिता मेरे हीरो थे। उनके काम की क्षमता और उनका जुनून मेरे साथ रहा है और मैं इसे अपने सिस्टम से बाहर नहीं कर सकता।'
Danny Masterson: बलात्कार के दो मामलों में डैनी मास्टर्सन दोषी करार, हो सकती है आजीवन कारावास की सजा
शाहिद कपूर ने यह भी बताया कि आखिर वह काम किस तरह से करते हैं। शाहिद कपूर के पास एक दिलचस्प प्वॉइंट था, जहां उन्होंने एक फिल्म की तुलना एक व्यवसाय से की। उन्होंने साझा किया कि जब लोग उनके काम से जुड़ते हैं, तो उन्हें सराहना महसूस होती है क्योंकि वह उस तरह की प्रेरणा के साथ काम करते हैं। जहां दर्शक उन भावनाओं को जोड़ सकते हैं और अनुभव कर सकते हैं जिनसे उनका चरित्र गुजरता है। आपको बता दें, अभिनेता को आखिरी बार वेब सीरीज 'फर्जी' में अभिनय करते देखा गया था। इस सीरीज में शाहिद के अभिनय की खूब तारीफ हुई थी। वहीं अब इस समय अभिनेता अपनी आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'ब्लडी डैडी' के लिए चर्चा बटोर रहे हैं। यह फिल्म 9 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

कमेंट
कमेंट X