बॉलीवुड के किंग इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों की वजह से काफी चर्चा में हैं। हाल ही में उनकी नई फिल्म 'जवान' का फर्स्ट लुक सामने आया था जिसके बाद से वह ट्रेंड में बने हुए हैं। एटली द्वारा निर्देशित इस फिल्म के टीजर में शाहरुख रफ एंड टफ लुक में नजर आ रहे हैं। रोमांटिक फिल्मों से अलग फैंस को उनका एक्शन अवतार काफी पसंद आ रहा है। 2018 के बाद से शाहरुख बड़े पर्दे पर नजर नहीं आए हैं। ऐसे में दर्शकों को उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। शाहरुख भी अपने फैंस की उम्मीदों का ख्याल रखते हुए अगले साल यानी 2023 में एक साथ तीन बड़ी फिल्मों के साथ सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन शाहरुख की इन तीन फिल्मों से पहले आज हम आपको उनकी पिछली पांच फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के बारे में बताने जा रहे हैं।
Shahrukh Khan: बड़े पर्दे पर लौट रहे शाहरुख की पिछली फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा रिकॉर्ड, जानें यहां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म में शाहरुख छोटे कद के शख्स की भूमिका में नजर आए थे। फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद लोगों को इस मूवी से काफी उम्मीदें थी लेकिन आनंद एल राय के निर्देशन में बनी यह फिल्म बड़े पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 90.28 करोड़ का ही बिजनेस किया जिसकी वजह से इसे फ्लॉप घोषित किया गया।
किंग खान की यह फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा थी। फिल्म में सेजल के रोल में अनुष्का शर्मा दिखी थीं। जब हैरी मेट सेजल को इम्तियाज अली जैसे मंझे हुए डायरेक्टर ने बनाया था, लेकिन किंग खान और इम्तियाज की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर फेल साबित हुई। 64.33 करोड़ रुपए के कलेक्शन के साथ यह फिल्म भी फ्लॉप रही थी।
फिल्म रईस में शाहरुख खान का अलग रूप देखने को मिला था। इस फिल्म में उनके द्वारा निभाए गए किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया था। राहुल ढोलकिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया था। 137 करोड़ से ज्यादा के कारोबार की वजह से यह फिल्म सेमी हिट रही थी।
गौरी शिंदे के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ शाहरुख खान भी दिखे थे। फिल्म में उनका किरदार एक मनोचिकित्सक का था जो आलिया को डिप्रेशन से बाहर आने में मदद करता है। फिल्म में दोनों एक्टर्स के काम की काफी तारीफ हुई थी। छोटे बजट की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा बिजनेस किया था। 68.16 करोड़ के कलेक्शन के साथ फिल्म को हिट करार दिया गया था।