फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shahrukh Khan: किंग खान ने खास अंदाज में दी शहंशाह को जन्मदिन की बधाई, कह दी यह बड़ी बात

Tue, 11 Oct 2022 07:09 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 11 Oct 2022 07:09 PM IST
विज्ञापन
Shahrukh Khan wishes Amitabh Bachchan on his birthday on Social media
शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आज 80 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन पर फैंस, फिल्मी सितारे समेत राजनीतिक दिग्गज उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने शहंशाह को सोशल मीडिया पर खास अंदाज में बर्थडे की बधाई दी है। उन्होंने ट्विटर पर बिग बी की जमकर कर तारीफ करते हुए उनसे बहुत कुछ सीखने की बात कही है।



80 साल 80 किस्से: फिल्मी ककहरा सीखने से महानायक बनने तक, अमिताभ बच्चन के शहंशाह बनने का हर किस्सा यहां पढ़ें
 

Shahrukh Khan wishes Amitabh Bachchan on his birthday on Social media
शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान और अमिताभ खास बॉन्डिंग शेयर करते हैं। दोनों एक साथ कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। मंगलवार को किंग खान ने सोशल मीडिया पर अमिताभ को सबसे अलग अंदाज में विश किया। उन्होंने खुद के साथ बिग का एक तीन सेकंड का वीडियो शेयर किया जिसमें दोनों हम फिल्म का गाना 'एक दूसरे से करते हैं प्यार हम' गाते दिख रहे हैं। इस क्लिप के साथ उन्होंने कप्शन में लिखा, 'एक बात जो इस महान शख्स,  सुपरस्टार, पिता और एक अच्छे इंसान से सीखी जा सकती है वो है कभी न पीछे हटना। आप हमेशा स्वस्थ रहें और हमारे ग्रैड चिल्ड्रेन का भी मनोरंजन करते रहें। लव यू सर।'


Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री ने करण जौहर पर कसा तंज, ट्विटर छोड़ने को बताया फर्जी

Shahrukh Khan wishes Amitabh Bachchan on his birthday on Social media
शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान के इस पोस्ट पर फैंस के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। लोग शाहरुख के इस ट्वीट की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'दो लेजेंड एक साथ।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'खान साहब आप बॉलीवुड के किंग हैं।' इसके अलावा बहुत से यूजर इस पोस्ट पर हार्ट इमोजी भी शेयर कर रहे हैं।
Tejasswi Prakash: बर्थडे पार्टी में रोमांटिक हुईं तेजस्वी प्रकाश, सरेआम किया करण कुंद्रा को किस

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahrukh Khan wishes Amitabh Bachchan on his birthday on Social media
शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान अब तक कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। साल 2000 में दोनों आदित्य चोपड़ा की फिल्म मोहब्बतें में दिखे थे। इसके बाद दोनों एक साथ कभी खुशी कभी गम में नजर आए।  2004 में वीर जारा और 2006 में कभी अलविदा न कहना में दोनों ने साथ काम किया।
Bigg Boss 16: ‘प्राइवेट पार्ट दिखाकर मांगी थी रेटिंग’, शो में आकर साजिद खान को करारा जवाब देंगी शर्लिन चोपड़ा!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed