फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेप सीन कर विलेन बने थे शक्ति कपूर, इतने सालों बाद अब ऐसी फिल्मों से किया तौबा

Thu, 22 Nov 2018 03:57 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Thu, 22 Nov 2018 03:57 PM IST
विज्ञापन
Shakti kapoor does not wants to do rape scene in film
Shakti Kapoor
'आऊ...' कहते हुए हिंदी फिल्मों में खलनायक का किरदार निभाने वाले शक्ति कपूर ने अब रेप सीन से तौबा कर ली है। बॉलीवुड में करीब पांच दशक गुजारने वाले शक्ति कपूर ने अपने करियर में खलनायक के काफी किरदार निभाए हैं लेकिन अब शक्ति कपूर ने तय किया है कि वो उन फिल्मों का हिस्सा नही बनेंगे, जिनमें रेप सीन होगा। शक्ति ने कहा, "मैं उस दौर को बहुत याद करता हूं। मुझे उस दौर का दूसरा प्राण, दूसरा अमजद खान और दूसरा प्रेम चोपड़ा देखना है। उस दौर के विलेन की क्या अदा होती थी जब वो फिल्म में एंट्री करते थे। एक स्टाइल होता था। उस दौर में हर फिल्म में रेप सीन होते थे। मुझे संक्षेप में इस तरह कहानी बताई जाती कि आपके फिल्म में तीन रेप सीन हैं, चार फाइट हैं और क्लाइमेक्स में हीरो आपको मार देता है।
Shakti kapoor does not wants to do rape scene in film
shakti kapoor
लेकिन शक्ति कपूर को रेप सीन करना कैसा लगता था? इस पर वो कहते हैं, मैंने फिल्मों में रेप सीन कम किए हैं, क्योंकि मुझे अटपटा और अजीब लगता था। शक्ति कपूर कहते हैं, रेप से पहले विलेन की खूंखार हंसी। ऐसा कभी होता है क्या? मुझे बहुत अजीब लगता था। अब रेप सीन की फिल्म आई तो फिल्म ही छोड़ दूंगा। शक्ति कपूर को पहले विलेन और 90 के दशक में बतौर कॉमेडी एक्टर दर्शकों ने अपनाया।
Shakti kapoor does not wants to do rape scene in film
shakti kapoor
600 से ज्यादा फिल्मों का हिस्सा रह चुके शक्ति कपूर खुद को भाग्यशाली मानते हैं वो कहते हैं, भगवान ने मुझे बहुत कुछ दिया। फिल्मी सफर में कई दिग्गजों का आशीर्वाद रहा। इनमें सुनील दत्त, फिरोज खान और विनोद खन्ना जैसे लोग रहे। शक्ति कपूर जब फिल्म इंडस्ट्री में आए थे, तब उनका नाम सुनील था जो कुछ समय के लिए करण कर दिया था। बाद में सुनील दत्त और नरगिस ने उनका नाम बदला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shakti kapoor does not wants to do rape scene in film
Shakti kapoor
जब शक्ति कपूर के पास रोज़गार नहीं था तो सुनील दत्त उन्हें 1500 रुपये महीना देते थे। विनोद खन्ना के घर पर शक्ति करीब 5 साल तक रहे। एक कार एक्सीडेंट की वजह से शक्ति की मुलाकात फिरोज खान से हुई और उन्हें फिल्म 'क़ुर्बानी' मिली। इस फिल्म की वजह से शक्ति को पहचान मिली।
विज्ञापन
Shakti kapoor does not wants to do rape scene in film
shakti kapoor
एक लम्बे अरसे के बाद शक्ति कपूर और गोविंदा एक साथ फ़िल्म "रंगीला राजा" में नजर आएंगे। उन्होंने साथ में राजा बाबू, कुली नंबर-1 जैसी कई हिट फिल्में की हैं। इन फिल्मों में शक्ति कपूर ने कई यादगार डायलॉग दिए। शक्ति कपूर बताते हैं, मेरे दो मशहूर डायलॉग समत्ता नहीं है यार', 'नन्दू सबका बंधु' गोविंदा की देन हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed