फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shakti Kapoor: एफटीआईआई में हुई थी शक्ति कपूर की रैगिंग, मिथुन चक्रवर्ती आए थे बचाव में

Mon, 31 Jul 2023 10:58 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 31 Jul 2023 10:58 AM IST
विज्ञापन
Shakti Kapoor faced Ragging at FTII by Mithun Chakraborty and other seniors due to this Reason
शक्ति कपूर-मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता शक्ति कपूर फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) के छात्र रहे हैं। हाल ही में एक्टर ने इस संस्थान में अपने छात्र जीवन की बातें साझा कीं। इस दौरान शक्ति कपूर ने खुलासा किया कि एफटीआईआई में उनके सीनियर्स ने उनकी रैगिंग ली थी, जिनमें अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती भी शामिल थे। इतना ही नहीं रैगिंग से परेशान होकर शक्ति कपूर की हालत दुबली हो गई थी और वह रोने लगे थे। तब मिथुन चक्रवर्ती ही उनकी मदद को आगे आए।

Shakti Kapoor faced Ragging at FTII by Mithun Chakraborty and other seniors due to this Reason
शक्ति कपूर-मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

एक बातचीत के दौरान शक्ति कपूर ने बताया कि मिथुन चक्रवर्ती ने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि उनका अपमान हुआ था और उन्होंने इसका सबक सिखाया था। शक्ति कपूर ने बताया कि जब वह एफटीआईआई में शामिल होने के लिए पुणे पहुंचे, तो उस दौरान वह खुद को एक स्टार जैसा महसूस कर रहे थे। मिथुन से जब उनकी पहली मुलाकात हुई तो उनके हाथ में बीयर की बोतल लगी थी, उन्होंने मिथुन से भी बीयर पीने के लिए पूछ लिया था। शक्ति कपूर ने बताया, वह दिल्ली छोड़ मुंबई आ गए थे। ट्रेन में उनकी मुलाकात एक शख्स से हुई। वह भी FTII जा रहा था। ऐसे में उनकी उससे दोस्ती हो गई। उन दोनों को पता चला कि उनका कोर्स शुरू होने में अभी तीन दिन बाकी हैं, इसलिए एक्टर ने अपनी बहन की शादी में उनके साथ जाने का फैसला किया। उन्हें बाद में इस बात का पता चला कि उनकी शादी एक्टर विनोद खन्ना के भाई, प्रमोद खन्ना से हो रही है।

Shakti Kapoor faced Ragging at FTII by Mithun Chakraborty and other seniors due to this Reason
शक्ति कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

शक्ति कपूर ने बताया कि पार्टी में वह फिल्म निर्माता राकेश रोशन समेत तमाम बॉलीवुड हस्तियों से मिले। इसके बाद उन्हें स्टार जैसा ही महसूस होने लगा। शक्ति कपूर ने उस घटना को याद करते हुए कहा कि उनके अकादमिक ईयर की शुरुआत से पहले की वह रात वाकई शानदार थी। राकेश रोशन और प्रमोद खन्ना ने उन्हें इंस्टीट्यूट छोड़ने का फैसला किया था। एक्टर ने बताया, 'जब हम पुणे पहुंचे, मेरे हाथ में बीयर थी। मैं इस बात से खुश था कि मैं पहले ही स्टार बन गया हूं'। 
Kajol: DDLJ में ऐसे शूट हुआ था शाहरुख-काजोल का पोस्टर वाला सीन, वर्षों बाद एक्ट्रेस ने किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
Shakti Kapoor faced Ragging at FTII by Mithun Chakraborty and other seniors due to this Reason
शक्ति कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

शक्ति कपूर के मुताबिक, 'हम हॉस्टल पहुंचे और मैंने देखा कि वहां एक लड़का खड़ा था, उसने इतने छेद वाली धोती पहनी हुई थी कि आप गिन भी नहीं सकते। उसने जब राकेश रोशन को देखा, तो उनके पैर छुए। मेरे हाथ में बीयर थी और मैंने उनसे पूछा कि क्या आप बीयर पीएंगे? उन्होंने मना कर दिया और कहा कि इंस्टीट्यूट में इसकी इजाजत नहीं है और फिर उन्होंने अपना परिचय दिया। बताया कि वह मिथुन चक्रवर्ती हैं।'
Kiara Advani: आलीशान घर...महंगी गाड़ियां और करोड़ों की नेटवर्थ, शानदार जिंदगी जीती हैं कियारा आडवाणी

विज्ञापन
Shakti Kapoor faced Ragging at FTII by Mithun Chakraborty and other seniors due to this Reason
शक्ति कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

शक्ति कपूर ने बताया कि जब राकेश रोशन और प्रमोद खन्ना वहां से चले गए, तो मिथुन उन्हें हॉस्टल के कमरे में ले गए। वहां दूसरे सीनियर्स मौजूद थे। उन्होंने मिलकर एक्टर के बाल काटे। फिर पूल के पास ले गए और उनसे उसके चक्कर लगाने के लिए कहा। एक्टर ने कहा, 'रैगिंग के दौरान मैंने भगवान को याद किया। मैं तो फंस गया। गड़बड़ हो गई है। मुझे अपने किए पर पछतावा हो रहा था, क्योंकि वह गलत था। मैं रोने लगा और कहने लगा कि मैं दिल्ली वापस अपने घर जाना चाहता हूं, मैं एक्टर नहीं बनना चाहता, मुझे माफ कर दो'। एक्टर ने कहा कि इसके बाद मिथुन चक्रवर्ती उनके बचाव में आए और बाकी सीनियर्स को रुकने के लिए कहा। इसके बाद मिथुन चक्रवर्ती शक्ति कपूर को साइड में ले गए और उन्हें समझाया कि तुम्हें अपने सीनियर्स का सम्मान करना है। इस गलती को दोबारा मत दोहराना'।
Sound Of Jawan: आज रिलीज हो रहा जवान का पहला गाना 'जिंदा बंदा', इतने बजे 1000 डांसर्स संग थिरकते दिखेंगे SRK

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed