फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रोल: राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद शमिता शेट्टी पहुंचीं सैलून, लोग बोले- जीजू जेल में हैं, तुम मजे कर रही हो

Tue, 03 Aug 2021 11:33 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Tue, 03 Aug 2021 11:33 AM IST
विज्ञापन
Shamita Shetty trolled after spotted outside a salon amid Shilpa Shetty Raj Kundra Controversy
शमिता शेट्टी - फोटो : Instagram

राज कुंद्रा बीते कई दिनों से अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में बुरी तरह फंसते जा रहे हैं। आए दिन मामले में नई कड़ियां जुड़ रही हैं और लगातार उनकी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। ऐसे में राज के परिवार के साथ साथ उनसे जुड़े लोग भी इसकी चपेट में आ गए हैं। इस बीच शिल्पा शेट्टी और उनकी बहन शमिता शेट्टी को लगातार जमकर ट्रोल किया जा रहा है। हाल ही में शमिता जुहू के एक सैलून के बाहर स्पॉट की गई थीं जिसके बाद उन्हें जबरदस्त ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ रहा है। 



शमिता शेट्टी का एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह एक सैलून के बाहर स्पॉट की गई हैं। यह वीडियो सिलेब्रिटी फोटोग्राफर वीरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस दौरान शमिता ने डेनिम शॉर्ट्स और टी शर्ट पहनी हुई थी। वीडियो सामने आते ही यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने तो शमिता को यह तक कह दिया है कि जीजाजी जेल में हैं और ये सैलून में, वाह।

Shamita Shetty trolled after spotted outside a salon amid Shilpa Shetty Raj Kundra Controversy
शमिता शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

विरल भयानी द्वारा साझा किए गए इस वीडियो पर लोगों ने तुरंत अपनी प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया। यूजर्स ने राज कुंद्रा विवाद का हवाला देते हुए शमिता शेट्टी को निशाने पर लिया है। एक यूजर ने शमिता शेट्टी के इस वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘जीजू के पैसों पर ऐश करती हो और आज जीजू जेल में हैं और साली पार्लर जा रही है।’
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Shamita Shetty trolled after spotted outside a salon amid Shilpa Shetty Raj Kundra Controversy
शमिता शेट्टी - फोटो : twitter

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- ‘इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता की जीजू जेल में हैं। वह इन्हें लॉन्च करने की तैयारी कर रहे थे।’ एक यूजर ने तो लिख ही डाला कि 'स्टाइल में रहने का।' हालांकि कई यूजर्स ने शमिता का समर्थन भी किया और ट्रोल करने वालों को नजरअंदाज करने की नसीहत दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shamita Shetty trolled after spotted outside a salon amid Shilpa Shetty Raj Kundra Controversy
शमिता शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी मामले में शमिता ने अपनी बहन शिल्पा का पूर्ण रूप से समर्थन किया है। बीते दिनों एक पोस्ट में शमिता ने शिल्पा और उनकी फिल्म हंगामा 2 के लिए लिखा था, 'ऑल द बेस्ट मेरी डार्लिंग मंकी 14 वर्ष बाद रिलीज हुई तुम्हारी फिल्म हंगामा के लिए। मैं जानती हूं कि तुमने इसके लिए खूब मेहनत की है, पूरी टीम ने की है, लव यू और हमेशा तुम्हारे साथ हूं। जीवन में तुम कई सारे उतार-चढ़ावों से गुजरी हो और एक बात मैं बहुत अच्छे से जानती हूं। तुम और भी मजबूत बनकर उभरी हो, यह भी बीत जाएगा मेरी डार्लिंग। पूरी टीम को ऑल द बेस्ट।'

विज्ञापन
Shamita Shetty trolled after spotted outside a salon amid Shilpa Shetty Raj Kundra Controversy
शिल्पा शेट्टी, शमिता शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा शमिता ने एक पोस्ट में शिल्पा के लिए लिखा था, "कभी-कभी आपके भीतर की ताकत एक बड़ी ज्वाला नहीं होती जिसे सभी देख सकें। यह सिर्फ एक छोटी सी चिंगारी होती है। आप यह नियंत्रित नहीं कर सकते कि दूसरे लोग आपकी ऊर्जा कैसे देखते हैं। लोग अपनी व्यक्तिगत जिंदगी में जिन मुद्दों से गुजर रहे होते हैं, अपने उसी लेंस के हिसाब दूसरों की जिंदगी देखते हैं जो कि आपके बारे में है भी नहीं। बस जितना हो सके अपने काम को पूरी ईमानदारी और प्यार से करते रहो।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed