फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शम्मी कपूर ने चुपके से रचाया था गीता बाली संग ब्याह, फिर इस वजह से करनी पड़ी दूसरी शादी

Mon, 21 Oct 2019 12:09 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 21 Oct 2019 12:09 PM IST
विज्ञापन
Shammi Kapoor Birth Anniversary Actor Gets Married to Geeta Bali in mandir
शम्मी कपूर, गीता बाली - फोटो : Social Media

21 अक्टूबर 1931 को जन्मे शम्मी ने 14 अगस्त 2011 को आखिरी सांस ली। शम्मी कपूर आखिरी बार अपने खानदान के नए स्टार रणबीर के साथ रॉकस्टार फिल्म में नजर आए थे। सिनेमाई पर्दे पर शम्मी कपूर 'याहू' चिल्लाते हुए जब आते थे, तब कोई उन्हें जंगली कहे या कुछ और। शमशेर उर्फ शम्मी कपूर ने इस बात की फिक्र नहीं की। आइए शम्मी कपूर के जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनसे जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से।

Shammi Kapoor Birth Anniversary Actor Gets Married to Geeta Bali in mandir
शम्मी कपूर
शम्मी कपूर को म्यूजिक का शौक बचपन से था। जब वह बचपन में थियेटर में अपने पिता के साथ टूर पर जाया करते थे। तो छतों पर चांद को देखते हुए बजते म्यूजिक को एक्सप्रेशन देते थे। शुरुआती दौर में शम्मी कपूर की पहचान राज कपूर के भाई और गीता बाली के पति के तौर पर होती थी। लेकिन उन्होंने अपनी पहचान बनाई।
Shammi Kapoor Birth Anniversary Actor Gets Married to Geeta Bali in mandir
शम्मी कपूर, गीता बाली - फोटो : Social Media

गोल्डन कपल कहलाए जाने वाले गीता बाली और शम्मी कपूर की लव स्टोरी सबसे अलग मानी जाती है। बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 1955 में रानीखेत में 'रंगीन रातें' फिल्म की शूटिंग चल रही थी और इसी के साथ दोनों के बीच प्यार की हवा चली। उसी दौरान शम्मी कपूर ने गीता को प्रोपोज किया और गीता उन्हें मना करती रहीं पर आवेग में एक फैसला लिया गया और दोनों वहां से तुरंत मुंबई आ गए और अगस्त 1955 में दोनों ने शादी कर ली। कहा जाता है गीता बाली ने शम्मी कपूर से लव मैरिज की थी। क्योंकि शम्मी कपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर और गीता बाली के परिजन इस शादी के खिलाफ थे। इस वजह से दोनों ने चुपचाप मंदिर में फेरे ले लिए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shammi Kapoor Birth Anniversary Actor Gets Married to Geeta Bali in mandir
शम्मी कपूर, गीता बाली - फोटो : Social Media

शम्मी ने लिपस्टिक से गीता की मांग भरी थी। शम्मी और गीता के दो बच्चे (एक बेटा और एक बेटी) हुए। शादी को अभी 10 साल ही हुए थे कि गीता को चेचक की बीमारी हो गई। और साल 1965 में गीता बाली का निधन हो गया। कहा जाता है शम्मी कपूर की प्रोफेशनल जिंदगी जितनी जबरदस्त रही उतनी निजी जिंदगी नहीं। पहली पत्नी के निधन के बाद शम्मी कपूर टूट चुके थे। ऐसे में उन्हें दूसरे शादी करनी पड़ी।

विज्ञापन
Shammi Kapoor Birth Anniversary Actor Gets Married to Geeta Bali in mandir
शम्मी कपूर, नीला देवी - फोटो : Social Media
शम्मी कपूर ने गीता के मरने के चार साल बाद 1969 में नीला देवी से शादी कर ली। लेकिन इस शादी से पहले शम्मी ने नीला के सामने एक अजबी शर्त रख दी कि वह मां नहीं बनेंगी और गीता के बच्चों को ही अपना बच्चा समझ पालना पड़ेगा। हालांकि शम्मी कपूर ने नीला को पहली बार तब देखा था जब वह 9 साल की थीं। दोनों एक दूसरे को पहले से जानते थे।

ये भी पढ़ें- वजन बढ़ाने के लिए शम्मी कपूर ने पीनी शुरू कर दी थी बीयर, मधुबाला से मिली थी ऐसी सलाह
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed