फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sanju Vs 'Sanju': 'मर्द' रणबीर कपूर से भिड़ने में मजा आएगा, 'शमशेरा' के ट्रेलर रिलीज से पहले बोले संजय दत्त

Thu, 23 Jun 2022 01:23 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 23 Jun 2022 01:23 PM IST
विज्ञापन
Shamshera is Sanju Vs Sanju for the first time on Indian screen as Ranbir Kapoor takes on Sanjay Dutt
रणबीर कपूर-संजय दत्त - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ये एक संयोग भी हो सकता है और निर्देशक करण मल्होत्रा का कास्टिंग कू भी। चार साल बाद रणबीर कपूर बड़े परदे पर वापसी करने जा रहे हैं फिल्म 'शमशेरा' में और परदे पर उनकी भिड़ंत होने जा रही है उन संजय दत्त से, जिनकी बायोपिक 'संजू' उनकी आखिरी रिलीज फिल्म रही है। 'संजू' से संजू की भिड़ंत का ख्याल ही काफी रोमांचक और उत्सुकता जगाने वाला है और फिल्म 'शमशेरा' में खौफनाक विलेन बने अभिनेता संजय दत्त भी इससे पूरा इत्तेफाक रखते हैं। 19वीं सदी की शुरुआत की इस कहानी में संजय दत्त अंग्रेजों के ऐसे जनरल बने हैं, जो बागियों पर जुल्म ढाने के लिए बदनाम है।

Shamshera is Sanju Vs Sanju for the first time on Indian screen as Ranbir Kapoor takes on Sanjay Dutt
संजय दत्त - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कल रिलीज होगा ट्रेलर
यशराज फिल्म्स की अगली पिक्चर 'शमशेरा' का ट्रेलर शुक्रवार की सुबह देश के तीन शहरों में रिलीज होने वाला है। ये फिल्म हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू में भी रिलीज हो रही है। और, हाल ही में कन्नड़ फिल्म 'केजीएफ 2' में अधीरा के अपने किरदार से दर्शकों को अचंभित कर देने वाले अभिनेता संजय दत्त इस फिल्म में अंग्रेज जनरल शुद्ध सिंह का किरदार कर रहे हैं। फिल्म के टीजर की शुरुआत उनके किरदार से ही होती है और इस किरदार की तब से हर तरफ चर्चा हो रही है।

Shamshera is Sanju Vs Sanju for the first time on Indian screen as Ranbir Kapoor takes on Sanjay Dutt
रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

खलनायक बनना अलग रोमांच
संजय दत्त कहते हैं, 'परदे पर किसी खलनायक का किरदार करना हमेशा एक नया रोमांच लेकर आता है और वह इसलिए क्योंकि इस किरदार के पास नियमों को तोड़ने मरोड़ने का मौका होता है। खलनायक के किरदार को हमेशा नैतिकता के चश्मे से देखा जाता है और उसके चारों तरफ इसकी तमाम चारदीवारें भी होती हैं। हलचल मचाना ही ऐसे किरदार का अहम मकसद होता है। कागज पर लिखे गए एक किरदार को कैमरे के सामने अपने हिसाब से जीने का अपना अलग ही मजा है। मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं कि परदे पर निभाए गए मेरे खलनायकी वाले किरदारों को लोगों ने खूब पसंद भी किया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Shamshera is Sanju Vs Sanju for the first time on Indian screen as Ranbir Kapoor takes on Sanjay Dutt
संजय दत्त - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

संजू बनाम 'संजू'
अपनी बायोपिक 'संजू' में अपना किरदार परदे पर निभाने वाले रणबीर कपूर के लिए संजय दत्त के दिल में हमेशा एक खास स्थान रहा है। अब जब इस फिल्म के बाद अगली फिल्म में रणबीर कपूर उनके सामने हैं तो संजय दत्त कहते हैं, 'जिस शख्स ने मेरा किरदार परदे पर निभाया, अब मैं उसी के सामने हूं, ये ख्याल ही बहुत रोचक रहा है। मेरे किरदार और रणबीर के किरदार के बीच की दुश्मनी को देखने के लिए लोग भी काफी लालायित होंगे, ऐसा मेरा भरोसा है। रणबीर कमाल के कलाकार हैं लेकिन ये फिल्म उन्हें एक नए नजरिये से देखती है। परदे पर उनका आकर्षण अब तक युवाओं वाला रहा है लेकिन इस फिल्म में वह एक मर्द के रूप में सामने आएंगे, जो परदे पर अपनी उम्र के हिसाब से बहुत ही भव्य दिखता है।'

विज्ञापन
Shamshera is Sanju Vs Sanju for the first time on Indian screen as Ranbir Kapoor takes on Sanjay Dutt
संजय दत्त - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कांचा चीना के बाद शुद्ध सिंह
फिल्म 'शमशेरा' के निर्देशक करण मल्होत्रा ने ही अपनी पिछली फिल्म 'अग्निपथ' में संजय दत्त को कांचा चीना के भयानक रूप में पेश किया था। अब करण ने उन्हें शुद्ध सिंह बनाया है। इस बारे में जिक्र चलने पर संजय दत्त कहते हैं, 'करण मल्होत्रा ने पिछली बार मुझे कांचा चीना बनाया था तो उस फिल्म के फोकस में वह किरदार ही आ गया था। अब शुद्ध सिंह ऐसा किरदार है जिसे परदे पर कभी नहीं देखा गया। वह सौ फीसदी दुष्ट इंसान है। आततायी है और उस पर भरोसा करना बेवकूफी है। मुझे खुशी इस बात की है कि करण ने ऐसा किरदार गढ़ा औऱ इस किरदार को निभाने के लिए मुझे चुना।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed