खुशी कपूर की कजिन शनाया कपूर इन दिनों बीटाउन की न्यू स्टाइलिश फेस हैं। जिनकी तस्वीरें इंस्टा पर साझा होते ही वायरल हो जाती हैं। शनाया कपूर इन दिनों अपनी तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, हाल ही में शनाया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पब्लिक किया है। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। हाल ही में उन्होंने अपनी बेहद बोल्ड तस्वीरें साझा की हैं।
शनाया कपूर ने ब्लैक ड्रेस में साझा की ऐसी बोल्ड तस्वीरें, हैरान सुहाना खान और खुशी कपूर ने किया कमेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन तस्वीरों में शनाया कपूर ने ब्लैक मनोकिनी के साथ एक ट्राउजर पहन रखा है और वह सोफे पर लेट कर बेहद बोल्ड पोज देती दिखाई दे रही हैं। अपने इस लेटेस्ट फोटोशूट में शनाया की अदाएं फैंस को दीवाना बना रही हैं। इसके चलते उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
इन तस्वीरों को साझा करते हुए शनाया ने कैप्शन में लिखा, 'जब दोस्त कहे- तुम्हारा क्रश सामने हो कैजुअल एक्ट करो, तब मैं ऐसे बर्ताव करती हूं'। शनाया की इन तस्वीरों पर फैंस की जमकर तारीफें तो मिल रही हैं। शनाया कपूर इन दिनों बीटाउन की न्यू स्टाइल डीवा बन गई हैं। उनका लुक हर बार ऑन द टॉप होता है।
इस बार भी जब वो पार्टी में दिखीं तो उनका लुक हर किसी से जुदा और सबसे खास था। बीते दिनों शनाया सोहैल खान की पत्नी सीमा खान की जन्मदिन की पार्टी में अपनी मां महीप कपूर के साथ पहुंची थीं। इस ड्रेस को स्टाइलिश बनाने का काम कर रही थी। इसकी वन साइडेड कमर के पास डिटेलिंग जो शनाया के टोंड रिब्स को जमकर फ्लांट कर रहे थे। वहीं दूसरी तरफ इस ड्रेस में वन स्लीव डिजाइन बनी थी।
हालांकि शनाया जैसी स्टाइलिश गर्ल अपने स्टाइलिश लुक के लिए कई बार बेहद कम खर्च करती हैं। जिसे देख पता चलता है कि स्टाइलिश दिखने के लिए बहुत महंगे कपड़ों की जरूरत नहीं। शनाया का ये जबरदस्त स्टाइलिश ड्रेस लॉस एंजिलिस के लेबल मिस्ट्रेस रॉक्स का है। जिसकी कीमत भी बहुत ज्यादा नही हैं। 5,969 रुपये की इस ड्रेस पर पैसे खर्च करना स्टाइलिश गर्ल के लिए ज्यादा नहीं होगा।