{"_id":"5df351328ebc3e87db4259ef","slug":"shashank-khaitan-upcoming-movie-mr-lele-starring-varun-dhawan-bhumi-pednekar-kiara-advani","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शशांक खेतान की फिल्म में 'मिस्टर लेले' बनेंगे वरुण धवन, भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी भी आएंगी नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शशांक खेतान की फिल्म में 'मिस्टर लेले' बनेंगे वरुण धवन, भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी भी आएंगी नजर
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Avinash Pal
Updated Fri, 13 Dec 2019 02:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कियारा, वरुण और भूमि
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वरुण धवन, भूमि पेडनकर और कियारा आडवाणी की तिकड़ी जल्द ही निर्देशक शशांक खेतान की फिल्म में नजर आएगी। फिल्म से जुड़ी नई जानकारी के अनुसार अब इस फिल्म का नाम भी फाइनल हो चुका है। करण जौहर निर्मित इस फिल्म का नाम 'मिस्टर लेले' रखा गया है। इस फिल्म में शशांक खेतान और वरुण धवन की निर्देशक-अभिनेता की जोड़ी तीसरी बार एक साथ नजर आएगी। इससे पहले दोनों 'हंप्टी शर्मा की दुल्हनियां' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में नजर आ चुके हैं।
2 of 5
shashank khaitan
- फोटो : social media
फिल्म से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, 'कई विकल्पों पर विचार करने के बाद, शशांक ने फिल्म में दिखाई देने वाली तिकड़ी को अंतिम रूप दिया। करण जौहर को फिल्म की कहानी बेहद पसंद आई और इसके साथ ही उन्होंने फिल्म पर काम शुरू कर दिया।' वरुण धवन, भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी अभिनीत इस फिल्म का नाम मेकर्स ने 'मिस्टर लेले' रखा है।'
3 of 5
varun dhawan
- फोटो : social media
सूत्र ने आगे बताया, 'कई विकल्पों पर विचार करने के बाद, निर्माताओं ने फिल्म का टाइटल 'मिस्टर लेले' चुना है। यह नाम फिल्म के किरदार पर भी एकदम सटीक बैठता है।' चर्चा है कि इस फिल्म की शूटिंग अगले साल फरवरी से मार्च के मध्य मुंबई में शुरू हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वरुण धवन और नोरा फतेही
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण धवन अगले साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपनी फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' में दिखाई देने वाले हैं। वहीं वह अपने पिता की फिल्म 'कुली नंबर 1' को लेकर भी व्यस्त हैं। इस फिल्म में सारा अली खान उनके अपोजिट नजर आएंगी।
विज्ञापन
5 of 5
Bhumi Pednekar
- फोटो : Amar ujala, Mumbai
इसके साथ ही भूमि पेडनकर फिल्म 'भूत...' और 'डॉटी किट्टी और वो चमकते सितारे' में देखी जाएंगी। दूसरी तरफ कियारा का अगला साल काफी व्यस्त रहने वाला है। 2020 में वह 'भूल भुलैया 2', 'इंदू की जवानी', 'शेरशाह' और 'लक्ष्मी बॉम्ब' में नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।