फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shashi Kapoor birth anniversary: इन फिल्मों से मिला था शशि कपूर को स्टारडम, ओटीटी पर देख सकते हैं दिग्गज अभिनेता की ये फिल्में

Fri, 18 Mar 2022 04:15 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 18 Mar 2022 04:15 PM IST
विज्ञापन
Shashi Kapoor birth anniversary jab jab phool khile to Satyam Shivam Sundaram, Watch on ott Amazon Prime MX Player & Zee5
shashi kapoor - फोटो : Social Media

राजकपूर के परिवार में जन्में दिग्गज अभिनेता शशि कपूर 80 के दशक में सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में शुमार थे। 18 मार्च 1938 को जन्मे  शशि कपूर की आज बर्थ एनिवर्सरी है। हिंदी सिनेमा को कई सुपरहिट फिल्में देने वाले शशि कपूर उस समय युवा दिलों की धड़कन हुआ करते थे और उन्होंने अपने पूरे जीवन भर लोगों के दिलों पर राज किया। 4 दिसंबर साल 2017 को इस दिग्गज अभिनेता ने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी अदाकारी लोगों को बेहद पसंद थी और आज भी लोग उनकी फिल्मों को बहुत ही शौक से देखते हैं। अगर आप भी शशि कपूर के फैन हैं तो ओटीटी पर इस दिग्गज अभिनेता की कई फिल्में हैं जिन्हें आप देख सकते हैं।  

Shashi Kapoor birth anniversary jab jab phool khile to Satyam Shivam Sundaram, Watch on ott Amazon Prime MX Player & Zee5
जब जब फूल खिले - फोटो : social media

जब जब फूल खिले-1965 (Amazon Prime Video)
साल 1965 में आई शशि कपूर की फिल्म 'जब जब फूल खिले' एक लव रोमांटिक ड्रामा थी। इस फिल्म का गाना परदेसियों से न अखियां मिलाना आज भी लोगों को बेहद पसंद आता है। अभिनेता की ये फिल्म आप ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

Shashi Kapoor birth anniversary jab jab phool khile to Satyam Shivam Sundaram, Watch on ott Amazon Prime MX Player & Zee5
प्यार का मौसम - फोटो : यूट्यूब

प्यार का मौसम-1969 (Zee5)
नासिर हुसैन द्वारा निर्देशित फिल्म प्यार का मौसम में शशि कपूर के अपोजिट अभिनेत्री आशा पारेख नजर आई थीं। इस फिल्म की पृष्ठभूमि परिवार के अलग होने और उसके दोबारा से जुड़ने पर आधारित थी। शशि कपूर की ये फिल्म आप ओटीटी प्लेटफार्म जी5 पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shashi Kapoor birth anniversary jab jab phool khile to Satyam Shivam Sundaram, Watch on ott Amazon Prime MX Player & Zee5
शर्मीली - फोटो : यूट्यूब

शर्मीली-1971 (Zee5)
साल 1971 में आई शशि कपूर की फिल्म का निर्माण सुबोध मुखर्जी ने किया था और इसके निर्देशक समीर गांगुली थे। इस फिल्म में अभिनेता शशि कपूर के अपोजिट दिग्गज अदाकार राखी नजर आई थीं।

विज्ञापन
Shashi Kapoor birth anniversary jab jab phool khile to Satyam Shivam Sundaram, Watch on ott Amazon Prime MX Player & Zee5
चोरी मेरा काम - फोटो : यूट्यूब

चोरी मेरा काम-1975 (Mx Player)
फिल्म चोरी मेरा काम रॉबरी ड्रामा में शशि कपूर के अपोजिट अदाकारा जीनत अमान थीं, जिन्होंने फिल्म में शर्मीली का किरदार निभाया था, तो वहीं शशि कपूर भोलानाथ के किरदार में थे। इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफार्म एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed