फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shatrughan Sinha Birthday: शत्रुघ्न सिन्हा ने चलती ट्रेन में किया था पूनम को प्रपोज, डॉक्टर बनाना चाहते थे पिता

Wed, 08 Dec 2021 06:43 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 08 Dec 2021 06:43 PM IST
विज्ञापन
Shatrughan Sinha Birthday Shatrughan Sinha proposed Poonam in a moving train father wanted to become a doctor
शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा - फोटो : फाइल

अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा का 9 दिसंबर यानी कि कल जन्मदिन है। गुरुवार को शत्रुघ्न सिन्हा अपना 76वां जन्मदिन मनाएंगे। अपने दमदार अभिनय और डायलॉग डिलीवरी के लिए मशहूर शत्रुघ्न सिन्हा के पिता उनको डॉक्टर बनाना चाहते थे, लेकिन वह एक्टर बन गये। दरअसल, शत्रुघ्न सिन्हा के पिता चाहते थे कि वह अपने अन्य भाइयों की तरह डॉक्टर या इंजीनियर बनें। पर उन्होंने अभिनय का रास्ता चुना। अभिनय से लेकर राजनीति तक का सफर तय किया। उन्हें दर्शकों ने नायक और खलनायक दोनों ही भूमिकाओं में पंसद किया। 



 

Shatrughan Sinha Birthday Shatrughan Sinha proposed Poonam in a moving train father wanted to become a doctor
शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा - फोटो : फाइल

शत्रुघ्न सिन्हा का जन्म 9 दिसंबर 1945 को पटना के कदमकुआं में हुआ। फिल्मों में अभिनय के अलावा शत्रुघ्न सिन्हा को अपने बेबाक बयानों के कारण भी जाना जाता है। शॉटगन नाम से मशहूर शत्रुघ्न सिन्हा ने 1980 में पूनम सिन्हा से विवाह किया। उनकी और पूनम की लव स्टोरी बेहद दिलचस्प है। पहली ही मुलाकात में शत्रुघ्न सिन्हा को पूनम से प्यार हो गया था। पर उस वक्त वह रीना रॉय को डेट कर रहे थे।

 

Shatrughan Sinha Birthday Shatrughan Sinha proposed Poonam in a moving train father wanted to become a doctor
शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा - फोटो : फाइल

शत्रुघ्न सिन्हा ने पूनम को चलती हुई ट्रेन में फिल्म ‘पाकीजा’ के डायलॉग ‘अपने पांव जमीन पर मत रखिएगा…’ को कागज पर लिखकर प्रोपोज किया था। हालांकि, इससे पहले उनकी पूनम से कई मुलाकातें हो चुकी थी, लेकिन दिल की बात उन्होंने अपने इस अनोखे अंदाज में कहा। पर जब शत्रुघ्न सिन्हा की मुलाकात पूनम से ट्रेन में हुई तो उन्होंने एक टुकड़े पर पाकीजा का फेमस डायलॉग लिखा और पूनम को प्रपोज कर दिया। पूनम चंडीरमानी ने भी उनका प्रेम प्रस्ताव स्वीकार कर लिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shatrughan Sinha Birthday Shatrughan Sinha proposed Poonam in a moving train father wanted to become a doctor
रीना रॉय और शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : Twitter

इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। हालांकि,  पूनम से शादी के लिए शत्रुघ्न सिन्हा को खूब पापड़ बेलने पड़े। पूनम की मम्मी ने शत्रुघ्न के चेहरे के निशान और फिल्मों में उनके किरदार देखकर इस शादी के लिए मना कर दिया था। जैसे तैसे परिवार को मनाने के बाद जब शादी की तारीख तय हुई और विवाह कार्यक्रम शुरू हुआ तो खुद ही शत्रुघ्न सिन्हा करीब तीन घंटे अपनी शादी में लेट हो गये।

विज्ञापन
Shatrughan Sinha Birthday Shatrughan Sinha proposed Poonam in a moving train father wanted to become a doctor
सोनाक्षी सिन्हा, शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

एक इंटरव्यू में शत्रुघ्न ने ये बात मानी थी कि शादी के बाद भी उनके रीना के साथ संबंध थे। वहीं पूनम ने भी कहा था कि वो अपने पति और रीना के अफेयर के बारे में सब कुछ जानती थी। इसके चलते दोनों में टकराव भी हुआ। लेकिन आखिरकार सब ठीक हो गया। शादी के बाद शत्रुघ्न के दो बेटे लव, कुश और एक बेटी सोनाक्षी हुई। 70 के दशक में अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न के बीच प्रतियोगिता का दौर था। दोनों के बीच टकराव की खबरें आईं लेकिन अब दोनों अच्छे दोस्त हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed