Shehnaaz Gill: 'मेरी मेहनत के अब चार पहिये हैं', शहनाज ने खरीदी नई लग्जरी कार, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश
Shehnaaz Gill Purchase Mercedes GLS: शहनाज गिल ने कुछ ही देर पहले सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी नई लग्जरी मर्सिडीज कार के साथ तस्वीरें शेयर की हैं और साथ ही इमोशनल नोट भी लिखा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहनाज ने इंस्टाग्राम पर अपनी कई लाजवाब तस्वीरें शेयर की हैं और साथ ही इन तस्वीरों के साथ एक भावुक पोस्ट भी लिखा है। इन तस्वीरों में व्हाइट टी-शर्ट और ब्लू डेनिम जींस में शहनाज बेहद हॉट नजर आ रही हैं। उन्होंने यह लुक आज खासतौर पर अपनी नई कार परचेज करने के लिए लिया है। आज शहनाज ने मर्सिडीज जीएलएस खरीदी है, जिसकी कीमत करोड़ों में है। शहनाज ने अपनी बेहतरीन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, 'सपनों से लेकर ड्राइववे तक। मेरी मेहनत के अब चार पहिये हैं। सच में धन्य महसूस कर रहा हूं! वाहेगुरु तेरा शुक्र आ।'
शहनाज ने आज जैसे ही नई कार के साथ अपनी तस्वीरें शेयर कीं वैसे ही कई सेलेब्स ने उन्हें नई लग्जरी कार खरीदने की बधाई दी। अनिल कपूर की बेटी और फैशन डिजाइनर रिया कपूर ने शहनाज को बधाई दी और लिखा, 'मुझे बहुत गर्व है।' रिया के इस कमेंट पर शहनाज ने उन्हें धन्यवाद भेजा है। हार्डी संधू ने लिखा, 'मुबारकां', वरदान नायक ने लिखा, 'बधाई हो, आप इसके हकदार हैं शहनाज दिल मैं आपके लिए खुश हूं।', कुशा कपिला ने लिखा, 'गड्डी तेरे नाम बड़ी जचदी।'
यह भी पढ़ें: VVAN Teaser Release: 'वीवन' का खौफनाक टीजर हुआ रिलीज, दिखेगी जंगल की पौराणिक और रहस्यवाद कहानी
सेलेब्स के अलावा कई फैंस ने भी शहनाज की इस कामयाबी पर उन्हें बधाई देते हुए कमेंट किए हैं। शहनाज के एक फैन ने लिखा, 'बधाई हो, तुमने यह कर दिखाया', एक और फैन ने लिखा, 'माशाअल्लाह अल्लाह हुमा बारिक', एक और फैन ने लिखा, 'बधाई हो सना', एक और फैन ने लिखा, 'यह तो बस शुरुआत है', एक और फैन ने लिखा, 'बधाई हो गोल्डन गर्ल', एक और फैन ने लिखा, 'बधाई हो, यूं ही चमकती रहो', एक और फैन ने लिखा, 'बधाई हो, तमुने जीवन में जीत हासिल कर ली'।
यह भी पढ़ें: Nicole Kidman: कान में मिलेगा निकोल किडमैन को पुरस्कार, 'वूमेन इन मोशन' अवॉर्ड से सम्मानित होंगी एक्ट्रेस
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में मर्सिडीज-बेंज GLS की एक्स-शोरूम कीमत आमतौर पर इस प्रकार होती हैं। बेस मॉडल के लिए कीमत 1.34 करोड़ रुपये से शुरू होकर टॉप मॉडल के लिए 1.39 करोड़ रुपये तक है। जीएलएस पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों में उपलब्ध हैं।
यह भी पढ़ें: Heeramandi: 'एक साल बाद भी हीरामंडी का नूर उतना ही रोशन है...' ताहा शाह ने सीरीज के एक साल रिलीज का मनाया जश्न